हिन्दू महासभा और पुलिस परिवार कल्याण संघ का प्रदर्शन,

13 मार्च को जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर 1861 के ब्रिटिश के काले कानून समाप्त करने की मांग – बी एन तिवारी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा ) अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी और पुलिस विभाग एवं पुलिस परिवार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्द किशोर पटवा के संयुक्त नेतृत्व में 13 मार्च को दोपहर दो बजे जंतर पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनकारी अपनी मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन में हिन्दू महासभा और पुलिस परिवार कल्याण संघ 1861 के ब्रिटिशकालीन काले कानूनों को समाप्त करने और वर्तमान परिप्रेक्ष्य पर आधारित नए एवं सार्थक कानून लागू करने की मांग करेगा। इसके अलावा प्रदर्शनकारी देश भर में पुलिस के आठ घंटे काम करने की समय सीमा निर्धारित करने, पुलिस को साप्ताहिक अवकाश प्रदान करने, पुलिस आयोग का गठन करने, पुलिस को 18 रुपए प्रतिमाह साइकिल भत्ता के स्थान पर 6000 रुपए पेट्रोल भत्ता देने और पुलिसकर्मियों को पूरे देश में एक समान न्यूनतम वेतन 50 हजार रुपए देने की मांग भी की जाएगी। प्रदर्शनकारी हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी मांगों का ज्ञापन देकर मांगों की अनदेखी करने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी देंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह ने कहा कि पुलिस कर्मियों के हित में उपरोक्त मांगों पर दशकों से समय समय पर आंदोलन अभियान चलाए जाते रहे हैं, किंतु मांगों पर कभी किसी भी सरकार ने गंभीरता से संज्ञान नहीं लिया। हिन्दू महासभा और पुलिस परिवार कल्याण संघ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन देकर पुलिस हित में सार्थक निर्णय लेने का आह्वान करेगी।
हिन्दू महासभा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा ने कहा कि प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियों आरंभ हो चुकी है। सभी प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने सभी समर्थकों के साथ 13 मार्च को दोपहर दो बजे जंतर मंतर पर पहुंचने के निर्देश जारी किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री पवन शर्मा ने हरियाणा से अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

LoC पर आधी रात के बाद सेना का बड़ा एक्शन! कुपवाड़ा में मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर; इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

फोटो goo कुपवाड़ा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास सुरक्षा…

5 minutes ago

खाटू श्याम के दर्शन से पहले काल का कहर! कोटा में नाले में समाई श्रद्धालुओं की बस, 8 की मौत

Ai निर्मित फोटो भोपाल से निकले थे बाबा श्याम के दर्शन करने कोटा (राष्ट्र की…

2 hours ago

17 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की महत्वपूर्ण घटनाएं, जन्म, निधन और खास दिवस

लेखक: अभिषेक कुमार 17 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्व: विज्ञान, विश्व युद्ध, साहित्य और शांति के…

2 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

3 hours ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

4 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

4 hours ago