बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर,जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदेश भर में बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन कर , जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपाकर बिजली व्यवस्था सही करने की मांग की । जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा प्रदेश में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है , जनता बिजली कटौती से त्राहिमाम कर रही है। पूरे प्रदेश में बिजली कटौती का संकट लोग झेल रहे हैं गर्मी की वजह से अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं । और कहा की पूर्वांचल में सैकड़ों लोगों की मौतें हो चुकी हैं , अस्पतालों में भर्ती मरीज गर्मी से बेहाल होकर भाग रहे हैं। गर्मी के कारण तमाम बीमारियों का शिकार हो रहे हैं , ये बेहद दुर्भाग्य है कि 21वी सदी में लोगों को बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति नहीं हो रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया दिल्ली की केजरीवाल सरकार बिना कटौती 24 घंटे बिजली दिल्ली की जनता को उपलब्ध करा रही है , उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से जानना चाहती है कि जब दिल्ली की जनता को मुफ्त और बिना कटौती 24 घंटे बिजली उपलब्ध हो सकती है तो उत्तर प्रदेश की जनता को देश में सबसे महंगी और बिना कटौती 24 घंटे बिजली क्यों नहीं उपलब्ध हो पा रही है । जबकि भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश की जनता को मुफ्त और 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था आखिर यह वादा जुमला क्यों हो गया।
उत्तर प्रदेश में 27000 मेगावाट बिजली की जरूरत है, और मात्र 4 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है. 23 हजार मेगावाट बिजली बाहर से खरीदी जा रही है , उसके बाबजूद 10- 12 घंटे की बिजली कटौती होती है। अघोषित बिजली कटौती से लोग बेहद परेशान है, बिजली विभाग में वर्तमान में एक लाख कर्मचारियों की जरूरत है लेकिन मात्र 34 हजार कर्मचारी बिजली विभाग में कार्यरत हैं 66 हजार बिजली कर्मचारियों की कमी है । जिसकी वजह से विभाग ठीक से काम नहीं कर पा रहा है, ट्रांसफार्मर फूंक जा रहे है, जगह जगह तार टूट रहे है, कर्मचारियों के अभाव में काम नहीं हो पा रहा है और लोग गर्मी में रहने को मजबूर है।आम आदमी पार्टी ने पूरे प्रदेश में बिजली कटौती को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर आपसे निम्नलिखित मांग की है। प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति कराई जाये जिससे इस भयंकर गर्मी से लोगों को निजात मिल सके और लोगों की मौतें न हों । इस दौरान अंकित मिश्रा, तौहीद आलम,मदनलाल वर्मा ,मो सईद खान, बुद्धराम पटेल,प्रदीप कुमार सिंह,नजजन,अकरम, पंकज सोनकर, राकेश कश्यप, खुर्शीद,चन्द्रेश कुमार वर्मा, शकील अहमद,एजाज खान,डा०तनवीर सिद्दीकी, जैनुलाअबदीन,जकी उल्लाह,रजत चौरसिया, रिजवान मलिक, भीष्म त्रिपाठी व अशीत कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

निर्धारित समयसीमा में पूरा हो वृद्धाश्रम निर्माण: डीएम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकासखंड खलीलाबाद अंतर्गत ग्राम केरमुआ में निर्माणाधीन…

18 minutes ago

सीसीटीवी निगरानी में संपन्न हुई यूपी बोर्ड की पहली परीक्षा

हिंदी के पेपर से यूपी बोर्ड परीक्षा का आगाज़, कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण शुरुआत सलेमपुर/देवरिया…

19 minutes ago

एक मंच, अनेक योजनाएं: आगरा में विधिक सेवा मेगा कैम्प

आगरा में जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ, 22 फरवरी को लगेगा विधिक सेवा मेगा कैम्प…

20 minutes ago

ऑपरेशन सदर्न स्पीयर: अमेरिकी कार्रवाई में 3 नावें निशाना, 11 की मौत; ड्रग तस्करी पर बड़ा सैन्य अभियान

Donald Trump के नेतृत्व में अमेरिका ने वेनेजुएला से जुड़े सैन्य तनाव के बीच ऑपरेशन…

1 hour ago

युवाओं के सपनों को पंख देगा Mukhyamantri Yuva Udyami Vikas Abhiyan, 20 फरवरी को महराजगंज में वृहद ऋण शिविर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। Maharajganj में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार…

1 hour ago

UP PCS Transfer: यूपी में 6 PCS अफसरों के तबादले, संजीव कुमार उपाध्याय बने नगर मजिस्ट्रेट अयोध्या

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Uttar Pradesh सरकार ने मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

1 hour ago