लोकतंत्र बनाम फॉर्म-7: देवरिया में SIR को लेकर सपा का तीखा विरोध

SIR में वोट-कटौती का आरोप: देवरिया में फॉर्म-7 के ज़रिए ‘चुनावी सफ़ाया’ का दावा, सपा का कलेक्ट्रेट घेराव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के दूसरे चरण में कथित अनियमितताओं को लेकर देवरिया की राजनीति गरमा गई है। समाजवादी पार्टी ने भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों पर फॉर्म-7 के माध्यम से वैध मतदाताओं के नाम कटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मुद्दे पर सपा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में पार्टी नेताओं ने दावा किया कि SIR के नाम पर सुनियोजित तरीके से वोटर सूची में छेड़छाड़ की जा रही है। आरोप है कि कई बूथों पर बीएलओ पर दबाव बनाकर सपा समर्थक और अल्पसंख्यक मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची से हटवाने की कोशिश हो रही है। पार्टी का कहना है कि यह कोई तकनीकी चूक नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास है।
बरहज विधानसभा में मुस्लिम मतदाताओं के नाम निशाने पर होने का दावा
सपा के अनुसार, बरहज विधानसभा क्षेत्र (342) के सोनारी गांव में शाकिर, सफीक, जमील, सत्तार, बरकतुल्लाह, नूर, समीना, फकरुद्दीन, नजीमा, तसउवर, फैयाज, नफीस और नवाब जैसे मतदाताओं के नाम हटाने के लिए कथित तौर पर ईपीआईसी नंबर के साथ फॉर्म-7 भरा गया। पार्टी का दावा है कि ये सभी मतदाता अपने पते पर स्थायी रूप से निवास कर रहे हैं और उनके गणना पत्र भी जमा हो चुके हैं, इसके बावजूद नाम ड्राफ्ट सूची से हटाने की कार्रवाई सामने आई है।
SIR की निष्पक्षता पर सवाल, सातों विधानसभाओं से शिकायतें

ये भी पढ़ें – कुशीनगर सदर तहसील में महिला जनसुनवाई, 40 मामलों की हुई सुनवाई

सपा नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल एक विधानसभा या एक समुदाय तक सीमित नहीं है। जनपद की सातों विधानसभाओं से इसी तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिससे SIR अभियान की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पार्टी ने मांग की कि फॉर्म-7 के जरिए हुई सभी कटौतियों की स्वतंत्र जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
“मताधिकार पर हमला, सड़क से सदन तक संघर्ष”
प्रदर्शन में मौजूद सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य और रामपुर कारखाना की पूर्व विधायक फसीहा मंज़र गजाला लारी ने कहा कि यह साधारण प्रशासनिक गड़बड़ी नहीं, बल्कि मताधिकार पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वैध मतदाताओं के नाम नहीं जोड़े गए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो समाजवादी पार्टी सड़क से सदन तक व्यापक आंदोलन करेगी।
प्रदर्शन में पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, दीनानाथ चौधरी, अर्जुन यादव (पूर्व एमएलसी), जे.पी. जायसवाल, अशोक कुशवाहा, हाफिज शहादत हुसैन अंसारी, मंजूर हसन, हृदयनारायण जायसवाल, बेचूलाल चौधरी, प्रज्ञानन्द चौधरी, परमहंस यादव, संतोष यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सपा ने स्पष्ट किया कि यदि SIR के नाम पर वोटरों की छंटनी नहीं रुकी, तो इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और निर्वाचन तंत्र की होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

1 day ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

1 day ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

1 day ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago