चुंगी वसूली बंद करने की मांग, धनंजय उर्फ शिव जी जायसवाल के नेतृत्व में सौंपा गया ज्ञापन

देवरिया/सलेमपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
जनपद देवरिया में व्यापारियों ने चुंगी वसूली को अवैध बताते हुए इसके तत्काल बंद किए जाने की मांग उठाई है। इसी क्रम में आज व्यापारियों की ओर से धनंजय उर्फ शिव जी जायसवाल के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी (वित्त) एवं राज्य कर विभाग के अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सलेमपुर, देवरिया एवं बैतालपुर क्षेत्र में हो रही चुंगी वसूली पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।
धनंजय उर्फ शिव जी जायसवाल ने कहा कि जब देश में वस्तु एवं सेवा कर लागू किया गया था, तब लगभग सभी प्रकार के अप्रत्यक्ष करों को इसमें सम्मिलित कर दिया गया था। इसमें चुंगी, मनोरंजन कर सहित अन्य स्थानीय कर भी शामिल थे। इसके बावजूद दोबारा चुंगी वसूली किया जाना नियमों के विपरीत है और व्यापारियों पर अनावश्यक आर्थिक भार डाला जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया कि गोरखपुर, चौरीचौरा सहित आसपास के अन्य नगरों में कहीं भी चुंगी वसूली नहीं की जा रही है। इसके विपरीत सलेमपुर क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चुंगी वसूली दोबारा शुरू कर दी गई है, जबकि पूर्व में इस कार्यकाल के दौरान भी यहां इस प्रकार की वसूली नहीं हो रही थी।
व्यापारियों की ओर से ज्ञापन के साथ आवश्यक साक्ष्य भी प्रस्तुत किए गए। धनंजय उर्फ शिव जी जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि चुंगी वसूली बंद नहीं की गई तो व्यापारियों को मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। उनका कहना है कि चुंगी बंद होने से स्थानीय व्यापारियों को इस अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत मिलेगी।
अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

20 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

20 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

20 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

21 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

21 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago