खराब पड़े एक्स- रे मशीन को ठीक कराने की मांग

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी को पत्रक देकर सीएचसी अगऊर में दस माह से खराब पड़े एक्स- रे मशीन को ठीक कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने पीएचसी मंगलपुरा में नियुक्ति के बाद भी किसी भी डाक्टर या कर्मचारी के न बैठने पर उन्हें निलंबित करने की मांग किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को बताया कि कई माह से एक्सरे मशीन बंद है। इस कारण मरीजों को परेशानी हो रही है। मजबूरी में बाहर से एक्सरे करा रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को बताया कि पीएचसी मंगलपुरा में एक महिला व एक पुरुष चिकित्सक, फार्मासिस्ट व अन्य कर्मचारी नियुक्त हैं। लेकिन कोई भी अस्पताल में नहीं आता है तथा महीनों से अस्पताल बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि डाक्टर व सभी कर्मचारियों का वेतन भुगतान भी किया जा रहा है तथा डाक्टर बलिया में अपना निजी नर्सिंग होम चलाते हैं। उन्होंने पीएचसी की जांच कर कार्रवाई की मांग किया। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की जनसमस्याओं के निदान में उदासीनता बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही हेतु पत्र लिखने के साथ ही उक्त समस्या का समाधान कर आम जनता को राहत दिलाया जाएगा। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा,मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत,अवनीश मिश्रा,दुर्गेश मिश्रा,शिवम गुप्ता,अमित यादव,राजेंद्र सिंह आदि थे ।

Karan Pandey

Recent Posts

कम्हरिंया खुर्द में नौ दिवसीय हनुमंत महायज्ञ का शुभारंभ, पंचांग पूजन से गूंजा गांव

वैदिक मंत्रोच्चारण और मंडप प्रवेश के साथ शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़…

38 minutes ago

सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त, ओवरस्पीडिंग पर विशेष अभियान

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को…

41 minutes ago

डॉ कोस्तुभ ने सुनी फरियाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ से कर रहे सीधीनिगरानी संबंधित अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

45 minutes ago

राफेल फैक्ट्री में कैमरा कांड, भारत को 114 जेट की मंजूरी

भारत द्वारा राफेल फाइटर जेट को ‘मेक इन इंडिया’ के तहत देश में बनाने की…

1 hour ago

दिल्ली के रोहिणी में सनसनी, नवजात अपहरण कांड का खुलासा

दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। Baba Saheb Ambedkar Hospital,…

1 hour ago

ITI मऊ में 20% सीटों पर सीधा प्रवेश, 23 फरवरी डेडलाइन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…

2 hours ago