नई कोट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन बढ़ाने की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नई कोट रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने गुरुवार को पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने और किराया सामान्य करने की लिए मांग को लेकर एक ज्ञापन पत्र जीएम गोरखपुर को भेजा। समाज सेवी देश दीपक पाण्डेय व राजू पाण्डेय के नेतृत्व मे नई कोट रेलवे स्टेशन पर नौतनवां से नकहा स्टेशन तक पैसेंजर ट्रेन को बंद किये जाने से क्षेत्र के लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।वर्तमान में एक पैसेंजर ट्रेन है जो शाम लगभग 6-30 बजे गोरखपुर से नौतनवा अप और सुबह 6-30 बजे नौतनवा से गोरखपुर डाउन ट्रेन ही नई कोट स्टेशन पर ठहरती है जिसका किराया मेल ट्रेन के बराबर है। इसके अलावा इंटर सिटी और दुर्ग ट्रेन का यहां ठहराव न होने के कारण यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है।
दोनों समाजसेवियों ने बताया कि इस स्टेशन से अड्डा व जंगल तक के लोग ही नही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के मर्चवार तक के लोग यात्रा करते है। उन्होंने कहा कि जनहित मे पुरानी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन और इंटरसिटी का ठहराव जरूरी है। क्षेत्र के लोगों द्वारा अपने मांग पत्र में कहा गया है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए उक्त रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का ठराव किया जाए।
इस दौरान जितेन्द्र सिंह,द्वारिका त्रिपाठी, सत्य प्रकाश जायसवाल, अफजल हुसैन, अवधेश सिंह, अमित गुप्ता, भालेन्दू शुक्ला , प्रेम मद्धेशिया, शुभम दूबे, सोमनाथ पांडेय, राजू सिंह, दुर्गा दीन पाठक, मुकेश सागर, सहित तमाम लोग उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने किया आगरा संप्रेक्षण गृह का औचक निरीक्षण

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…

58 minutes ago

इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र ने JEE Main में लहराया परचम

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…

59 minutes ago

मेगा क्रेडिट कैंप से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा, 673 लाभार्थियों को ₹15.80 करोड़ ऋण स्वीकृत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…

1 hour ago

परतावल में सड़क, पानी और बिजली संकट पर उठी आवाज, डीएम से मिले काशीनाथ सिंह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…

2 hours ago

UGC नियमों पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य का बड़ा बयान

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…

2 hours ago

होली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 32 किलो मिठाई नष्ट

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…

2 hours ago