मुंबई में झोपड़ों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग तेज हुई

मुम्बई(राष्ट्र की परम्परा)
आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव संपन्न होने वाला है। इसी परिप्रेक्ष्य को ध्यान में रखते हुए मुंबई नगर व उपनगरों में झोपड़ों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग तेज हो गई है। बताया जाता है कि पिछले चार दशक से मुंबई मनपा अधिनियम के तहत झोपड़पट्टी बाहुल्य इलाकों में झोपड़ों की ऊंचाई मात्र 14फीट कानूनी रूप से तय की गई है। चालीस साल बीत जाने के बावजूद मनपा द्वारा झोपड़ों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए कोई प्रस्ताव अभी तक पारित नहीं किया है। जबकि लंबे समय से बैठी चाल कानून के तहत 14फीट ऊंचाई की जगह 20फीट की मंजूरी देने की मांग की जा रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी तथा पश्चिम उपनगर के अंतर्गत आने वाली अनेक झोपड़पट्टियां निचले भागों में बसी हुई हैं। जिसके कारण हर बरसात में निचले इलाकों में बसी झोपड़पट्टियों में जलजमाव हुआ करता है। अनेक जगहों पर तो बाढ़ की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में बड़ी संख्या में झोपड़ वासियों को आसपास की इमारतों में शरण लेनी पड़ती है। जिससे गरीबों को बहुत ही आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। गौरतलब है कि 26जुलाई 2005की भारी बरसात में अनेक निचले इलाकों में बाढ़ आने से काफी लोगों की मौत हो गई थी। सूचना अधिकार कार्यकर्ता मनोहर जरियाल ने कहा कि यदि झोपड़ों की ऊंचाई 14फीट की जगह 20, फीट की मंजूरी मनपा प्रशासन की ओर से दी गई तो निचले इलाकों के झोपड़पट्टियों में जलजमाव की समस्या नहीं होगी और झोपड़ों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी। जरियाल ने यह भी बताया कि यदि गरीब आदमी अपने झोपड़े को 14फीट से अधिक ऊंचा बनाता है तो मनपा उन्हें तोड़ने की धमकी देती है और तरह तरह के कानून बताती है, जबकि उपनगर के अनेक इलाकों विशेषकर साकीनाका, कुर्ला , गोवंडी, मानखुर्द के इलाकों में भूमाफियों द्वारा मनपा और कलेक्टर विभाग की मिली भगत से तीन तीन मंजिला मकान खड़ा कर देते हैं। फिर गरीबों के साथ ही अन्याय क्यों ? मनोहर जरियाल ने राज्य के मुख्यमंत्री, नगरविकास मंत्री मनपा आयुक्त और कलेक्टर विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि झोपड़ों की ऊंचाई 14फीट से 20फीट बढ़ाई जाय। जिससे की निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

घुघली पुलिस की तत्परता से जघन्य अपराध का खुलासा, नाबालिग से दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे…

11 minutes ago

भारतीयों के लिए टूटा अमेरिका का H-1B सपना, लॉटरी सिस्टम खत्म; आज से बदले वीजा नियम

अमेरिका में काम करने का सपना देख रहे भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए बड़ा झटका है।…

1 hour ago

सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच होगा हिन्दू सम्मेलन, पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में प्रस्तावित हिन्दू सम्मेलन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा…

1 hour ago

मतदाता पुनरीक्षण सूची 2025 जारी, 30 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति; 6 जनवरी तक होगा निस्तारण

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। पंचायत चुनाव के मद्देनजर मतदाता पुनरीक्षण–2025 की सूची मंगलवार को जारी…

2 hours ago

रैमकी कंपनी के खिलाफ सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

विधायक रागिनी सिंह ने दिया न्याय का भरोसा धनबाद (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नगर निगम…

2 hours ago

दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या

परिजनों ने लगाया गला दबाकर मारने का आरोप मदनपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)थाना मदानपुर क्षेत्र अंतर्गत…

2 hours ago