रायगढ़ के “चांभार गढ़” किले को प्रादेशिक पर्यटन और तीर्थ क्षेत्र “क “की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। चर्मकार विकास संघ मुंबई प्रदेश के अध्यक्ष सुभाष मराठे निमगांवकर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर शिवराय के समय में जिला रायगढ़ तहसील महाड़ के अधीन आने वाले चांभार गढ़ किले को प्रादेशिक पर्यटन और तीर्थ क्षेत्र ” क” की श्रेणी में शामिल किए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में चर्मकार विकास संघ मुंबई के अध्यक्ष सुभाष मराठे निमगांवकर ने बताया कि शिवराय के समय में चांभार गढ़ किले पर आने वाले शत्रुओं को सर्वप्रथम चर्मकार योद्धाओं का सामना करना पड़ता था। चर्मकार योद्धाओं की वीरता और बहादुरी की मिशाल के कारण ही इस क्षेत्र का नाम चांभार खिंड’ पड़ा। मराठे के अनुसार रायगढ़ महाड के चांभार खिंड किले के पास हर साल हजारों चर्मकार समाज के लोग इकट्ठा होते हैं। इसी तरह भीमा-कोरेगांव में विजयस्तंभ के प्रतीक का अभिवादन करने के लिए दलित समाज के लाखों लोग आते हैं। इसी तरह चांभार गढ़ चर्मकार समाज की वीरता एवं अस्मिता का प्रतीक है। इस कारण चांभार गढ़ किले को प्रादेशिक पर्यटन एवं तीर्थ स्थल ‘सी’ समूह में सम्मिलित किए जाने की मांग राज्य के मुख्यमंत्री से चर्मकार विकास संघ मुंबई के अध्यक्ष सुभाष मराठे निमगांवकर, पूर्व नगरसेविका आशा ताई मराठे द्वारा की गई है।

Karan Pandey

Recent Posts

बरहज स्टेशन करे पुकार पानी शौचालय दे सरकार – कांग्रेस

ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…

2 minutes ago

मतदाता सूची संशोधन हेतु विशेष अभियान दिवस घोषित

22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…

45 minutes ago

देवरिया में झपटमारी गैंग का पर्दाफाश

4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…

60 minutes ago

पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को स्वरोजगार व डिजिटल सशक्तिकरण की दी गई जानकारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…

1 hour ago

आईटीआई देवरिया में जॉब फेयर, इंटरव्यू देकर पाएं तुरंत नौकरी

देवरिया रोजगार महोत्सव 2026: 24 फरवरी को राजकीय आईटीआई में जॉब का सुनहरा मौका, 15+…

1 hour ago

22 फरवरी को एचआरपीजी कॉलेज में लगेगा मेगा विधिक सहायता शिविर, तैयारियों की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में 22 फरवरी 2026, रविवार को हीरालाल रामनिवास…

2 hours ago