पटरी दुकानदारों को स्थायी जगह देने की मांग , उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नगरवासियों से स्वकर के नाम पर हो रहा है शोषण – सुधाकर गुप्त

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)।पटरी व्यवसायियों व नगर वासियों की समस्या को लेकर उद्योग व्यापार मंडल सलेमपुर के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी गिरीश कुमार झा से मिलकर अपनी मांगों का पत्रक सौंपा।इस दौरान उन्होंने कहा कि पटरी दुकानदारों को भारत सरकार के कानून पथ विक्रेता विधेयक 2012 व उत्तर प्रदेश सरकार के कानून 2017 और उच्च न्यायालय के आदेशानुसार पहले स्थाई जगह देकर उन्हें स्थापित किया जाय ,उसके बाद हटाया जाए।नगर में स्वकर के नाम पर नगर पंचायत द्वारा आमजन व व्यापारियों का शोषण किया जा रहा है।उस पर रोक लगाया जाना जनहित में जरूर है। शहर में खुले में मांस ,मछली की बिक्री पर रोक लगाई जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में रवि कुमार रौनियार, अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, महंगू प्रसाद रौनियार, सलाउद्दीन, विजय कुमार गुप्ता, हीरालाल गुप्ता, भोला, सतीश, सहाबुद्दीन, अशोक कुमार, अशोक मद्देशिया, रंजन गुप्ता, राहुल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गगहा में सड़क हादसा, एक की मौत

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गगहा थाना क्षेत्र के बड़गो मोड़ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क…

1 hour ago

पेट्रोल-डीजल की किल्लत से बढ़ी किसानों की चिंता, धान की बुआई और सिंचाई पर संकट

सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। सलेमपुर विकास क्षेत्र में लगातार गहराती पेट्रोल और डीजल की किल्लत…

1 hour ago

कोरोना के बाद अब इबोला का डर, WHO अलर्ट से दुनिया में बढ़ी बेचैनी

इबोला का नया वैश्विक खतरा: कोरोना के बाद फिर दहशत की आहट, WHO अलर्ट के…

10 hours ago

जागृति इन्क्यूबेशन प्रोग्राम बना पूर्वांचल के सपनों का नया मंच

हजार आवेदन, 140 सपने और पूर्वांचल की नई उड़ान: जागृति इन्क्यूबेशन कोहोर्ट 2026-27 का भव्य…

22 hours ago

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यातायात सुधार पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)।जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति…

23 hours ago

एक साथ आठ देशों के मेडिकल विश्वविद्यालयों में मिला प्रवेश, रिशांग ने बढ़ाया गोरखपुर का मान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पादरी बाजार क्षेत्र स्थित मानस विहार कॉलोनी के छात्र…

23 hours ago