परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ,बिहार ने ईमेल के माध्यम से कराया ध्यानाकृष्ट
पटना(राष्ट्र की परम्परा)l परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ, बिहार के प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय ठाकुर नें राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री एवं अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग डाॅ.एस सिद्धार्थ को ई-मेल के माध्यम से पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के घंटे/समयावधि तय करने का अनुरोध किया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के नेशनल कैरीकुलम फ्रेमवर्क के तहत स्कूलों में पढ़ाई के लिए नियमावली तैयार करने के लिए निर्देशित किया है, जिसके अनुसार सरकारी स्कूलों में सप्ताह में मात्र 29 घंटे की पढ़ाई होगी। सोमवार से शुक्रवार तक 5 से 5:30 घंटे एवं महीने के दो शनिवार 2 से 2:30 घंटे की पढ़ाई होगी साथ ही दो शनिवार अवकाश रहेगा।
शिक्षक नेता ठाकुर नें बताया कि जब उत्तर प्रदेश सरकार स्कूलों में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई के घंटे सप्ताह मे मात्र 29 घंटे रखने को तैयार है तो फिर बिहार सरकार उसी राष्ट्रीय शिक्षा नीति का हवाला देकर किस आधार पर 45 घंटे तय कर सकती है। क्या नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत अलग अलग राज्यों में अलग अलग नियम होंगे ?
ठाकुर ने मांग किया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हीं बिहार में भी सरकारी स्कूलों में सप्ताह में 29 घंटे की पढ़ाई एवं दो शनिवार अवकाश लागू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किया जाए।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…