शूटिंग के दौरान पिपराईच के भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर मारा था लात
क्षेत्र के निवासी वेद प्रकाश पाठक ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर की मुकदमे की मांग
गोरखपुर।(राष्ट्र की परम्परा) भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल यादव विवादों में फंस गये हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो चल रहा है जिसमें फिल्म की शूटिंग की दौरान वह पिपराईच स्थित भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट पर जूता पहन कर लात मार रहे हैं। इस सीन से क्षेत्र के लोगों में व्यापक गुस्सा व्याप्त है। इस बीच, क्षेत्र के मूल निवासी वेद प्रकाश पाठक ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाते हुए खेसारी लाल समेत इस कृत्य के सभी संरक्षकों और सहयोगियों पर मुकदमे की मांग की है।
श्री पाठक ने सोशल मीडिया का हवाला देते हुए अपने शिकायत पत्र में लिखा है, ‘‘सोशल मीडिया फेसबुक पर मैंने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव जी का एक वीडियो देखा है जिसमें वह हमारी आस्था के केंद्र भगवान मोटेश्वरनाथ मंदिर के गेट को जूते पहने हुये पैर से धक्का मार कर खोल रहे हें। इस सीन की शूटिंग किसी और गेट पर भी की जा सकती थी लेकिन इसके लिए हमारे आराध्य का अपमान किया गया जो धार्मिक भावना को आहत करने वाला कृत्य है। अत: आपसे निवेदन है कि सिने स्टार समेत उन सभी लोगों पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया जाए जिनके सहयोग और संरक्षण से यह कृत्य संभव हुआ।’’ घटना के प्रति लोग सोशल मीडिया पर आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।
सलेमपुर में आभूषण व्यवसाई से दिनदहाड़े लूट का प्रयास, सिर पर कट्टा तानकर बदमाश फरार…
बहराइच। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेज क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश सिविल सर्विसेज टीम ने रोमांचक…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। बरकतों और रहमतों से भरे पवित्र रमजान माह की…
अनछुए अभिलेख खोलेंगे स्वतंत्रता संग्राम के नए पन्ने: राष्ट्रीय संगोष्ठी में मंथन गोरखपुर (राष्ट्र की…
20 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज प्रमुख व्यक्तित्वों की पुण्यतिथि 20…
बरहज में पूर्व विधायक राम प्रसाद जायसवाल की 9वीं पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि बरहज/देवरिया (राष्ट्र…