दिल्ली प्रीमियर लीग का आगाज़, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं – “यह शहर क्रिकेट जीता है”

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ‘दिल्ली प्रीमियर लीग’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह आयोजन राजधानी की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें बड़ा मंच देने का कार्य कर रहा है।

कार्यक्रम में ‘दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन’ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में लिखा – “यह शहर सिर्फ क्रिकेट खेलता नहीं… इसे जीता है। यहां हर कॉलोनी में एक चैंपियन है, हर पार्क में एक याद बसती है और हर बच्चा बल्ला हाथ में लेकर सपना देखता है।”

उन्होंने दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे संस्करण में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं और खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का खेल प्रदर्शन न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व की बात होगी।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने उम्मीद जताई कि यह प्रतियोगिता दिल्ली को क्रिकेट के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के एक मजबूत समूह के रूप में पहचान दिलाने में मददगार साबित होगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

6 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

6 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

6 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

16 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

17 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

17 hours ago