बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) अब्दुल्लागंज जंगल से भटक कर नवाबगंज के ढोड़े गांव के पास आये हिरण को कुत्तों ने नोच कर मार डाला। मौसम के अनुसार बढ़ रही गर्मी की शिद्दत से जगलों से जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी वाले क्षेत्र की तरफ अपना पलायन कर रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक अब्दुल्ला गंज जंगल से भटककर एक हिरण नवाबगंज कस्बे से सटे ढोडे़ गांव के समीप राजा साहब की बाग में आ गया जिसको देखकर आस पास बैठे गांव के कुत्ते हिरण पर टूट पड़े और उसे नोचने लगे हिरण को कुत्तों से घिरा देख ढोड़े गांव के ग्रामीणों ने हिरण को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम के आने से पहले ही घायल हिरण ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम निम्निहारा बीट के वन दारोगा आज्ञा राम, वन कर्मी देव कुमार, वाचर ननकऊ ने गाड़ी से मृत हिरण को लादकर वन रेंज कार्यालय चरदा ले गए। इस संबंध में अब्दुल्ला गंज रेंज अधिकारी हेमंत मणि तिवारी ने बताया कि हिरण का बच्चा जंगल से भटक कर नवाबगंज कस्बे के पास चला गया था जिसको कुत्तों ने नोच कर मार डाला। मृत हिरण का पोस्टमार्टम कर उसे जंगल में दफनाया दिया गया।
🗓 हिंदू पंचांग विवरण | 14 February 2026वार: शनिवारतिथि: फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशीद्वादशी समाप्त: 04:01…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) देवरिया स्थित लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। बागापार क्षेत्र के थाना चौक अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवां कम्पोजिट…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील क्षेत्र सिकन्दरपुर के लिलकर ग्राम स्थित श्री शास्त्री-कुटी में 5 फरवरी…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत पुलिस को…
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई व्यवस्था को सुदृढ़ एवं जवाबदेह बनाने…