श्री राम चरित मानस को विश्व धरोहर घोषित करना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय – भवानजी

मुंबई(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने श्री रामचरित मानस को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित किए जाने पर खुशी जाहिर की है और इसे भारतीय संस्कृति के लिए गौरवपूर्ण क्षण करार दिया है।
आज यहां जारी एक बयान में भवानजी ने कहा कि श्री राम चरित मानस भारतीय संस्कृति का आधार है। भारतीय जन मानस इसी धर्मग्रंथ से प्रेरणा लेता है। सदियों से राम चरित मानस ने भारतीय समुदाय को जीने की राह दिखाई है। यूनेस्को के इस कदम पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है।
उन्होंने कहा कि मानस को विश्व धरोहर घोषित किए जाने पर हर गांव में कार्यक्रम आयोजित होने चाहिए और इस गौरवपूर्ण क्षण का जश्न मनाया जाना चाहिए।
बता दें कि गोस्‍वामी तुलसीदास द्वारा रचित रामचरितमानस और पंचतंत्र की कथाओं को अब पूरी दुनिया में मान्यता मिल गई है।
रामचरितमानस की सचित्र पांडुलिपियां और पंचतंत्र दंतकथाओं की 15वीं शताब्दी की पांडुलिपि को यूनेस्को ने अपने ‘मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रीजनल रजिस्टर’ में स्थान दिया है। 2024 के संस्‍करण में एशिया पैसिफिक की 20 धरोहरों को शामिल किया गया है, जिनमें रामचरित मानस और पंचतंत्र के साथ ही सहृदयालोक-लोकन की पांडुलिपि भी है।
रामचरितमानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन को ‘यूनेस्को की मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड एशिया-पैसिफिक रीजनल रजिस्टर’ में शामिल किया गया है। यह समाचार हर भारतवासी के लिए गौरव का क्षण है। देश की समृद्ध साहित्यिक विरासत और सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि है।
भवानजी ने कहा कि यूनेस्को की यह घोषणा ऐसे समय हुई है जब अयोध्या में भगवान राम का भव्य मंदिर बन चुका है और रोज लाखों राम भक्त अपने राम लला के दर्शन कर धन्य हो रहे हैं।

rkpnews@desk

Recent Posts

खेल और राजनीति के नायक: 29 अक्टूबर के गौरवशाली जन्मदिन

“29 अक्टूबर के प्रेरणास्रोत: देश को गौरवान्वित करने वाले व्यक्तित्व – विजेन्द्र सिंह और देवुसिंह…

35 minutes ago

लखनऊ में सुबह से हो रही बारिश से बढ़ी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया नया अपडेट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार सुबह से लगातार…

48 minutes ago

किस राशि पर धन वर्षा, कौन रहेगा सावधान?

🌞 29 अक्टूबर 2025 राशिफल : बुद्ध के दिन भाग्य का साथ, जानिए किस राशि…

55 minutes ago

बुधाष्टमी व्रत पर मंगलकारी दिन, जानिए आज का शुभ मुहूर्त, राहु काल और यात्रा की दिशा

🌞 29 अक्टूबर 2025 का पंचांग बुधवार, 29 अक्टूबर 2025 कार्तिक शुक्ल पक्ष सप्तमी/अष्टमी, विक्रम…

1 hour ago

इतिहास: समय की धारा में दर्ज वो घटनाएँ जिन्होंने दुनिया को नया मोड़ दिया

🌏“29 अक्टूबर का इतिहास ” इतिहास का हर दिन अपने भीतर अनेक कहानियाँ, संघर्ष और…

2 hours ago

गोंडा में दर्दनाक हादसा: तालाब से कमल का फल तोड़ने गया बच्चा फिसला, बचाने में बुआ भी डूबी

दोनों की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप गोंडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश…

2 hours ago