गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन, सिविल लाइंस में एक अंतर महाविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘वर्तमान पाठ्यक्रम एवं परीक्षा प्रणाली: हमारे देश में खेलों की उपेक्षा का प्रमुख कारण है’ था। प्रतियोगिता में दिग्विजय नाथ पीजी कॉलेज, गंगोत्री देवी पीजी कॉलेज एवं सेंट जोसेफ कॉलेज फॉर वूमेन की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर के हिंदी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक शुक्ला एवं सेंट जोसेफ स्कूल के प्रधानाचार्य फादर जीजो एंटोनी रहे एवं संचालन राजन ने किया।
प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए डॉ. शुक्ल ने वर्तमान शिक्षा प्रणाली और खेलो पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा अपने अंदर की शक्ति को पहचानें और उसको सकारात्मक कार्य में लगाएं।
प्रतियोगिता मे अपने वाक कौशल और तथ्यों से प्रथम स्थान पर निधि यादव, द्वितीय स्थान सृष्टि तिवारी एवं तृतीय स्थान हर्षिता गुप्ता एवं हिमांशी त्रिपाठी रहीं।
सभी विजई प्रतिभागियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. फादर रोजर अगस्टाइन ने शील्ड, नगद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
अयोध्या (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जनपद आगमन…
देवरिया में विहिप के हिंदू हित चिंतक अभियान का शंखनाद, 25 हजार लोगों को जोड़ने…
पति समेत 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी, जमीन से बैंक खातों तक खंगाले जा…
उतारने से जेल पहुंचाने तक की पूरी कहानी, पूर्व आईपीएस का व्यक्तिगत अनुभव और पुलिस-प्रशासन…
देवघर जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदलीं! स्कॉर्पियो-ट्रक की भीषण भिड़ंत में 5…
फोटो AI निर्मित पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दवा की दुकान पर दवाइयां मिलेंगी या…