डॉ.मधु सत्यदेव का निधन संस्कृत जगत की अपूरणीय क्षति : प्रो. राजवंत राव

डीडीयू के संस्कृत विभाग में शोक सभा कर दी गई श्रद्धांजलि

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संस्कृत विभाग की कृतकार्य आचार्य मधु सत्यदेव की निधन पर संस्कृत विभाग ने गहरा शोक प्रकट किया। इस अवसर पर विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर राजवंत राव ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि डॉ. मधु सत्यदेव संस्कृत साहित्य की उच्च कोटि की विदुषी थीं। वह बेहद संवेदनशील एवं उदार अध्यापिका थीं। उनके असामयिक निधन से न केवल संस्कृत विभाग की अपितु समाज की भी क्षति हुई है।
इस अवसर पर संस्कृत विभाग की समन्वयक डॉ. लक्ष्मी मिश्रा ने कहा कि वह एक नेक दिल इंसान थीं। डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी ने उनके गहन शोध कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. देवेंद्र पाल ने उनके गहरे सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। डॉ. रंजन लता ने शोध छात्रों के साथ उनके सरोकार व सह्रदय भाव की चर्चा की। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश गुप्त ने डॉ.मधु सत्यदेव से जुड़े अनेक संस्मरणों को साझा किया।
इस अवसर पर डॉ. रंजन लता, डॉ. कुलदीपक शुक्ल, डॉ.स्मिता द्विवेदी, डॉ. मृणालिनी समेत विभाग के कर्मचारी एवं विद्यार्थीयों ने श्रद्धांजलि अर्पित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

काजीपुर में बंद सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण, ग्रामीणों में आक्रोश

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। काजीपुर गांव में बने सामुदायिक शौचालय का मंगलवार को पंचायती राज…

55 minutes ago

भाजपा सरकार में खुशहाल हुए किसान- पवन मिश्र

सलेमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा चलाये जा रहे चार साल बेमिसाल…

57 minutes ago

ग्राम प्रधान पति के रवैये से सहमा परिवार

सुलझ गया रास्ते का विवाद, लेकिन हार्ट पीड़िता निधि की बिगड़ी तबीयत बनी चर्चा का…

60 minutes ago

निरंतरता और अनुशासन ही शैक्षिक उन्नयन का मूल आधार- प्रो. अनुभूति दुबे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग में दीक्षारंभ कार्यक्रम का…

1 hour ago

“निषाद की ताकत को मत आज़माओ, भरोसे को यूं मत गवाओ!”

निषाद पार्टी के बैनर से बढ़ा सियासी तापमान, सहयोगी दलों की नाराज़गी पर बढ़ी चर्चा…

1 hour ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में पात्रों की सूची ग्राम पंचायत बैठक में होगी तय

भागलपुर/ देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल…

1 hour ago