पूर्वांचल के गांधी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो शिब्बन लाल सक्सेना की मनाई गई पुण्यतिथि

विद्यालय में उनकी समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा थे प्रो सक्सेना–डॉ बलराम भट्ट

महाराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) स्वतंत्रता संग्राम सेनानी , पूर्वांचल के गांधी के नाम से विख्यात महराजगंज में शिक्षा की अलख जगाने वाले संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य रहे प्रो शिब्बन लाल सक्सेना की पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को पीजी कॉलेज के क्रीड़ांगन पर स्थित उनकी समाधि स्थल पर महाविद्यालय के अतिरिक्त सामाजिक संस्थाओं द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया और प्रो सक्सेना को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई l
महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ बलराम भट्ट ने प्रो सक्सेना के पुण्यतिथि पर उनकी समाधि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रो सक्सेना स्वतंत्रता संग्राम के महायोद्धा थे और उन्होंने अपने आत्म बल और निर्धनता के आधार पर अंग्रेजों के समक्ष भी अपना लोहा मनवाया था महराजगंज जैसे पिछड़े क्षेत्र में उन्होंने प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा का अलख भी जगाया था आज उनके पुण्यतिथि पर हम उन्हें याद करते हैं और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का प्रण करते हैं l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि सक्सेना जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के साथ-साथ भारत के संविधान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी उन्होंने भारतीय संविधान के प्रत्येक अनुच्छेदों पर अपना संशोधन प्रस्ताव भी दिया था उन्होंने यदि महराजगंज में अनेक शिक्षण संस्थाओं को नहीं खोला होता तो शायद आज महराजगंज के बच्चों को शिक्षा प्राप्त नहीं हो पाती l
मुख्य नियंता डॉ विपिन यादव ने कहा कि प्रो सक्सेना ने अपने आप बोल के आधार पर अपनी तपस्या और त्याग के आधार पर न सिर्फ अंग्रेजों को अपना लोहा मनवाया बल्कि महराजगंज के किसानों की लड़ाई भी लड़ी। वह अपने कर्म के आधार पर सदैव याद किए जाएंगे।
महाविद्यालय के ‌ कीड़ांगन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा और प्राचार्य कक्ष में आयोजित संगोष्ठी में महाविद्यालय के शिक्षक प्रो उमेश यादव, डॉ धर्मेंद्र सोनकर, राहुल सिंह ,डॉ शैलेंद्र उपाध्याय, गोपाल सिंह ,डॉ नंदिता मिश्रा, डॉ राणा प्रताप तिवारी, दिवाकर सिंह ,डॉ विजय आनंद मिश्रा, गुलाबचंद, डॉ पीयूष जायसवाल, डॉ अशोक कुमार वर्मा, विधि नारायण यादव, श्रवण कुमार पटेल, डॉ शांति शरण मिश्र, संतोष श्रीवास्तव ,संतोष राव ,जावेद अली ,प्रणय गौतम ,संतोष पटेल सहित सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

एफसीआरए 2026: राष्ट्रीय सुरक्षा की ढाल या लोकतांत्रिक स्वतंत्रता पर प्रहार?

फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026: संप्रभुता, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र के बीच संतुलन का…

4 hours ago

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 hours ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

4 hours ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

4 hours ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

5 hours ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

5 hours ago