पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गई

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)सलेमपुर स्थित समता निवास पर सांसद रविन्दर कुशवाहा के नेतृत्व में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि मनाई गयी। जिसमें कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। सांसद रविन्दर कुशवाहा ने कहा कि वाजपेयी सहज व मृदुल स्वभाव एवं बेदाग छवि वाला व्यक्तित्व हम सभी कार्यकर्ताओं को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी ने भाजपा की नींव रख आजीवन उसके विस्तार में एक अहम भूमिका निभाई और करोड़ों कार्यकर्ताओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया, उनके नेतृत्व ने ही पोखरण परीक्षण और करगिल विजय से विश्वपटल पर एक मजबूत भारत की नींव रखी।
भाजपा नेता जयनाथ कुशवाहा गुड्डन ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटलबिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के पुरोधा, राष्ट्र मार्गदर्शक, जननायक, विलक्षण नेतृत्वकर्ता, दूरदर्शी जननेता थे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी काे श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनकी कविता की पंक्ति ‘हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा‘, का भी जिक्र किया।
उक्त अवसर पर सन्तोष पटेल, अजय दूबे वत्स,राजेश शाह,सुनील स्नेही,अशोक कुशवाहा,सत्यप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

3 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

3 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

7 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

8 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

8 hours ago