बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर नहर के पास धान के खेत में एक युवक का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो. फहीम कुरैशी के नेतृत्व में पहुंची नगरा पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के शरीर पर किसी तरह की कोई चोट के निशान नहीं थे। बताया जा रहा है कि श्रीरामपुर नहर के बगल में मुन्ना यादव का खेत है, जिनके धान की खेत में एक युवक का शव दिखा। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर मिलते ही नगरा पुलिस व क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो फहीम कुरैशी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। मृतक की पहचान पवन कुमार (25) पुत्र अशोक कुमार निवासी तुर्की दौलतपुर, थाना नगरा, बलिया के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। खेल के मैदान में प्रतिभा, अनुशासन और मेहनत का दम दिखाते…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा पुलिस…
शारीरिक और मानसिक फिटनेस पर दिया जोर, क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, डॉग स्क्वॉयड और यूपी-112…
इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं कई ऐसी शख्सियतें, जिनकी प्रतिभा और योगदान ने देश…
कहीं बना गणराज्य, कहीं बदली दुनिया की तस्वीर, तो कहीं प्राकृतिक आपदा ने मचाई तबाही;…
आज का पंचांग : 13 नवंबर 2026, शुक्रवार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और…