तरकुलवा/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l क्षेत्र के रामपुर खास में सोमवार/मंगलवार की देर रात घर के निकट एक युवक गिरा पड़ा मिला।जानकारी होने पर घर वाले पहुंचे और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उसे पडरौना जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई ।घर के सदस्य उसे लेकर के घर चले आए, और घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर तरकुलवा तथा सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तरकुलवा थाना क्षेत्र रामपुर खास गांव के रहने वाले संजीव पटेल उर्फ कछुआ उम्र 23 वर्ष पुत्र राजकिशोर पटेल शाम को 5:00 बजे से घर से निकला था, जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां माया देवी खोजने निकली तो वह गांव के निकट एक ताजिया चौक के पास गिरा पड़ा था। मोबाइल बगल में गिरा था उसने शोर गुल की, उसके बाद अन्य लोग भी पहुंच गए ।इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कासया ले गए ।जहां से उसकी हालत नाजुक देख जिला अस्पताल पडरौना के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में ले जाते समय ही उसकी मृत्यु हो गई। परिजन उसे लेकर के घर चले आए। घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर रणजीत सिंह तथा क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंच गए। घर वालों से पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में इंस्पेक्टर रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है उसके शरीर पर किसी प्रकार का कोई चोट का निशान नहीं है ।इसलिए रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बख्शी का तालाब (BKT) क्षेत्र…
मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महीनों के इंतज़ार के बाद फिल्म रामायण का टीजर हनुमान जयंती…
नई दिल्ली/कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव…
IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…