आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
महाराजगंज थाना क्षेत्र के भैरव धाम सरोवर में बुधवार की रात एक अज्ञात 65 वर्षीय महिला की डूबने से मौत होगयी ।
महिला का शव गुरुवार की सुबह लोगों ने सरोवर में तैरता हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने, शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया किंतु कुछ पता नहीं चल सका ।
धाम पर लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने से ज्ञात हुआ कि, उक्त महिला रात लगभग 9:00 बजे धाम के पश्चिमी तरफ से सरोवर के किनारे पहुंची और वहां सीढ़ियों पर अपना साल, टॉर्च व डंडा रखकर सीधे सरोवर में घुस गई । सुबह लोगों ने महिला का शव सरोवर में उतराया हुआ देखा, तो पुलिस को सूचना दिया । पुलिस उक्त महिला की शिनाख्त करने में जुटी रही किंतु अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल सका । विधिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।
महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…