संदिग्ध परिस्थिति में मिला किशोरी का शव

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सोंदा गवां के ताल में 8 वर्षीय किशोरी का शव मिलने से आस पास के गावों में हड़कंप मच गया।
आपको बता दें कि गुरुवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के कुछ लोगों द्वारा सदर कोतवाली पुलिस को सोंदा गांव के ताल में किशोरी का शव मिलने की सूचना दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत किशोरी के घर वालों के द्वारा बीती रात से ही सोना की तलाश जारी थी जिसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।भोर सुबह घर वालों के द्वारा पुनः सोना की तलास प्रारंभ की खोजबीन के दौरान सोंदा के ताल में 8 वर्षीय किशोरी का शव पानी में मिला जिसकी सूचना पुलिस को गांव वालों ने दी मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोरी की पहचान सोना यादव उम्र 8 वर्ष पुत्री भारत यादव निवासी बरावां गोरास्थान के रूप में हुई। किशोरी के गले में दुपट्टे का फंदा मिला जिससे गला कस कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वही घर वालों ने बताया कि उनके घर पर शादी का माहौल था। बुधवार की देर दोपहर करीबन 2 से 3 तीन बजे के बीच घर से बकरी चराने के लिए किशोरी सोंदा के ताल में अपने मित्रों के साथ गई थी। शाम को वापस न लौटने पर घर वालों ने तलाश प्रारम्भ कर दी थी अंधेरा होने की वजह से कहीं पता नहीं चल सका सुबह पुनः तलाश प्रारंभ की खोजते हुए जब सोंदा के ताल में पहुंचे तो वहां छिछले पानी में सोना का शव मृत अवस्था में मिली जिसकी सूचना घर वालों ने द्वारा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भिजवा दिया। मृतक के गले में दुपट्टे का फंडा मिला है जिससे पुलिस व घर वाले हत्या की आशंका जाता रहे हैं। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

7 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

7 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

7 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

7 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

8 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

8 hours ago