चार दिन पहले घर से लापता वृद्ध का नहर में तैरता मिला शव

आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
अहरौला थाना क्षेत्र के भटौली गांव में सोमवार की सुबह, सड़क के किनारे नहर के पानी में औंधे मुंह पड़े वृद्ध का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार की सुबह भटौली गांव के समीप नहर में पड़े बुजुर्ग के शव को देख, ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना मुकामी थाने को दी गई। सूचना पाकर अहरौला थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से वृद्ध के शव को बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव निवासी ८५ वर्षीय रामबली पुत्र धामू के रूप में की गई। शव मिलने की जानकारी पाकर मृतक के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार मृतक की मानसिक हालत ठीक नहीं थी और चार दिन पूर्व वह घर से लापता हो गए थे, तलाश के बावजूद बुजुर्ग रामबली का पता न चलने पर अहरौला थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 minutes ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

10 minutes ago

नरेंद्र मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: 16,680 करोड़ की परियोजनाएं, HPV वैक्सीनेशन लॉन्च और सेमीकंडक्टर प्लांट उद्घाटन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान और गुजरात के अहम…

18 minutes ago

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला: अग्निवीरों और पूर्व सैनिकों को नौकरी में आरक्षण

देश के लाखों युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय सेना और भारतीय रेलवे ने…

31 minutes ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत: POCSO केस में अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक

प्रयागराज/वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)। नाबालिगों के यौन शोषण से जुड़े POCSO मामले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद…

43 minutes ago

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

8 hours ago