उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) संदिग्ध अवस्था में मिली लाश से क्षेत्र में मचा हड़कंप। थाना श्रीदत्तगंज के ग्राम नवडीहवा पुरैना वाजिद निवासी 65 वर्षीय अधेड़ कासिम0 अली की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम रमजान जोत सिवान में धान के खेत में पड़ा मिला। सोमवार को किसान जब अपने खेत में खाद छिड़कने गए थे तो लाश को देखकर चौंक गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। मृतक के बहू कलीमुननिशा ने अपने ससुर कासिम अली के गुमशुदगी की सूचना सम्बंधित थाने पर आज ही दिया था।
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर ने राजकीय…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। इंक्रेडिबल पब्लिक स्कूल लिलकर के छात्र एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में जनपद…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। परतावल ब्लाक क्षेत्र में सड़क, पेयजल, नाली निर्माण और बिजली आपूर्ति…
बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने UGC की नई गाइडलाइंस को लेकर बड़ा बयान…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की…