बिहार चुनाव 2025: कल से शुरू होंगे नामांकन, प्रचार की घड़ी नजदीक

प्रत्याशियों का अभी तक नहीं हुआ ऐलान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की अधिसूचना चुनाव आयोग कल 10 अक्टूबर को जारी करेगा। इसी के साथ उम्मीदवार अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। पहले चरण में कुल 121 सीटों पर मतदान 6 नवंबर को संपन्न होगा। उम्मीदवार 17 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं, जबकि 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इच्छुक प्रत्याशी 20 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। पहले चरण का प्रचार 4 नवंबर शाम 5 बजे समाप्त होगा। इस चरण में उम्मीदवारों को प्रचार के लिए अधिकतम 15 दिन का समय मिलेगा।

पहले चरण की 121 सीटों में एनडीए का दबदबा है। कुल 62 सीटें एनडीए के पास हैं, जिसमें भाजपा के खाते में सबसे अधिक 38 सीटें हैं। 2020 के चुनाव में भाजपा ने इनमें से 32 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इसके अलावा वीआईपी के चार विधायक और कांग्रेस के सिद्धार्थ सौरव भाजपा में शामिल हुए हैं। जदयू के पास 24 सीटें हैं। महागठबंधन के पास 59 सीटें हैं, जिसमें राजद की 41, कांग्रेस की 8, भाकपा (माले) की 7 और सीपीआई व सीपीएम की दो-दो सीटें शामिल हैं।

अब तक किसी प्रमुख दल या गठबंधन ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की है। एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकें जारी हैं, वहीं महागठबंधन में भी घोषणा का इंतजार है। प्रशांत किशोर आज प्रत्याशियों के नाम का एलान कर सकते हैं। पहले चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दावं पर लगी है और सभी दल अपने कद्दावर विधायकों को फिर से मैदान में उतारने का निर्णय कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें –अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाओं पर इलाहाबाद HC की गहन पड़ताल

ये भी पढ़ें –भाजपा और लोजपा के बीच सीट बंटवारे का तनाव, गठबंधन पर सवाल

Editor CP pandey

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

50 minutes ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

57 minutes ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

9 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

9 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

13 hours ago