पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट में डीडीयूजीयू की महिला टीम क्वार्टर फाइनल में

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। केआईआईटी भुवनेश्वर में 1 जनवरी से आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता 2025–26 में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विश्वविद्यालय की महिला टीम ने अपने दूसरे मुकाबले में एसएनपीवी विश्वविद्यालय रायगढ़ को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी। इससे पहले खेले गए मैच में टीम ने पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर को सात विकेट से हराया था।

ये भी पढ़ें – कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल से कुलपति पूनम टंडन की भेंट, शिक्षा गुणवत्ता पर जोर

विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. राज वीर सिंह ने बताया कि इस मैच में अनामिका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र दो रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं श्रद्धा श्रीवास्तव और आराध्या निगम ने दो-दो विकेट हासिल किए। रायगढ़ की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए केवल 36 रन पर सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए विश्वविद्यालय की ओर से आराध्या निगम ने छह गेंदों में 12 रन बनाए और टीम ने मात्र चार ओवर में ही जीत दर्ज कर ली।
टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी। साथ ही क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष प्रो. विमलेश मिश्रा, उपाध्यक्ष प्रो. विजय चहल, प्रो. आलोक कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष प्रो. प्रत्यूष दुबे, संयुक्त सचिव डॉ. मनीष पाण्डेय, टीम मैनेजर प्रो. महेश यादव एवं प्रशिक्षक साधु प्रसाद ने भी टीम को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Editor CP pandey

Recent Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत दीपों से जगमगाया पैडलेगंज फ्लाईओवर

सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…

4 hours ago

देवी तरकुलहा धाम में भव्य दीपोत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया सेवा का संकल्प

चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

वैदिक परंपरा से मनाई गई भगवान विश्वकर्मा की जयंती

काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर सेवा अभियान: सीएचसी में सफाई की, मरीजों को बांटे फल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…

4 hours ago

आडिटोरियम में टूल किट वितरण कार्यक्रम, लाभार्थियों को वितरित किये गये डेमो चेक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…

4 hours ago

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर विधायक ने सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सुविधा का किया शुभारंभ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…

5 hours ago