डीडीयू: विद्या परिषद में 3 प्लस 1 स्नातक पाठ्यक्रम पर मुहर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में विद्या परिषद की बैठक संवाद भवन में संपन्न हुई।
बैठक में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी तथा विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को पीएचडी करने की सुविधा प्रदान करने समेत कई प्रस्तावों पर चर्चा हुई।
विश्वविद्यालय तथा संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से 3 प्लस 1 स्नातक पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई होगी। विद्या परिषद की बैठक में इन पाठयक्रमों की मंजूरी दे दी गई। पाठयक्रमों की सभी संकायों ने पास कर दिया था। जिन महाविद्यालयों में परास्नातक पाठ्यक्रम संचालित करने को मंजूरी नहीं है उन्हें चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम ऑनर्स की डिग्री विश्वविद्यालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। वरना ऐसे महाविद्यालय विद्यार्थियों की तीन वर्षीय स्नातक डिग्री ही प्रदान कर सकेंगे। ऐसे विद्यार्थी दो वर्षीय परास्नातक डिग्री के लिए ही एलिजिबल होंगे।
इसके साथ ही वो विद्यार्थी जिन्होंने तीन वर्ष में 7 सीजीपीए से ऊपर ग्रेड प्राप्त किया है। वो चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम ऑनर्स के साथ रिसर्च की डिग्री के लिए विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना होगा।
इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का होगा संचालन
आगामी सत्र से इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी का संचालन भी किया जाएगा। विद्या परिषद ने बैचलर इन फार्मेसी और डिप्लोमा इन फार्मेसी के पाठ्यक्रम को आज अनुमोदित किया है।
पांच कॉलेजों में बीबीए (रिटेल, लॉजिस्टिक एवं हेल्थ केयर) के पाठयक्रम होंगे संचालित
इसके साथ ही पांच कॉलेजों में शुरू होने वाले स्किल आधारित पाठ्यक्रमों पर मुहर लग गई है। इन महाविद्यालयों में बीबीए (रिटेल, लॉजिस्टिक, एवं हेल्थ केयर) के पाठयक्रम संचालित होंगे।
विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को फुल टाइम पीएचडी की सुविधा
विद्या परिषद की बैठक में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को फुल टाइम पीएचडी करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके लिए पीएचडी अध्यादेश में संशोधन कर इन शिक्षकों को पीएचडी में सुपरन्यूमेरिक आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा तथा प्री पीएचडी कार्यक्रम करने की भी सुविधा दी जाएगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

5 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

7 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

10 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

10 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

10 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

10 hours ago