कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए डीडीयू ने इरादा टेक से लिया एमओयू

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए इरादा टेक फाउंडेशन के साथ अनुबंध किया है। यह एमओयू कृषि संकाय के सभी छात्रों के कृषि कौशल विकास प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट के साथ-साथ मिट्टी के परीक्षण एवं भूमि सुधार पर केंद्रित है। इस अनुबंध के तहत गोरखपुर विश्वविद्यालय के कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान में मृदा टेस्ट क्लिनिक की स्थापना की जाएगी। जिसका लाभ विद्यार्थियों के साथ-साथ आसपास के किसान भी ले सकेंगे।
कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान को आईसीआर के मापदंडों पर खरा उतरने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रोफेसर शरद कुमार मिश्रा ने इरादा अटैक फाउंडेशन के संरक्षक महेन्द्र पाण्डेय, एवं निदेशक श्रीमंत सुरेंदरम, मनोज चौरसिया, नंद किशोर पाण्डेय एवं कानूनी सलाहकार ध्रुव पाण्डेय का स्वागत किया I
अंतरराष्ट्रीय प्रकोष्ठ के निदेशक डॉ रामवंत गुप्ता ने समझौता ज्ञापन के दायरे को रेखांकित किया।
इस अवसर पर रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल के निदेशक प्रो. दिनेश यादव तथा बायोटेक्नोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजश्री कुमार गौर भी उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

अमरनाथ यात्रा 2026: 3 जुलाई से शुरू, 28 अगस्त तक होंगे बाबा बर्फानी के दर्शन

जम्मू (राष्ट्र की परम्परा)। बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Amarnath Yatra…

3 hours ago

US-Iran Talks फेल: पाकिस्तान का पहला रिएक्शन, इशाक डार बोले—सीजफायर बढ़े

इस्लामाबाद/वॉशिंगटन/तेहरान (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच हालिया वार्ता विफल होने के बाद…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका वार्ता: शांति की उम्मीद या टकराव की तैयारी?

इस्लामाबाद वार्ता 2026: शांति की पहल या वैश्विक रणनीति का नया शतरंज? गोंदिया/वैश्विक डेस्क। पश्चिम…

8 hours ago

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

17 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

18 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

19 hours ago