डीडीयू: जुलाई के तीसरे सप्ताह में आयेंगे प्रवेश परीक्षा के परिणाम, चौथे सप्ताह में कांउसिलिंग

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश परीक्षायें 9 जुलाई को समाप्त हो रही हैं। इन परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के भीतर घोषित कर दिये जायेंगें। इस महीने के अंतिम सप्ताह में विश्वविद्यालय प्रशासन ऑनलाइन कांउसिलिंग शुरू करेगा।
उल्लेखनीय है कि स्नातक स्तर के 14 एवं परास्नातक स्तर के 33 कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून से शुरू हुई थीं। यह परीक्षाएं 9 जुलाई तक चलेंगी। परास्नातक के 14 कोर्सेज में सीटों की तुलना में कम आवेदन के कारण इन कोर्सेज में प्रवेश परीक्षाएं आयोजित नहीं की गयीं। इन कोर्सेज में पंजीकृत अभ्यर्थियों को सीधे प्रवेश दिया जायेगा।
प्रवेश परीक्षाओं के परिणाम इस महीने के तीसरे सप्ताह में घोषित कर दिये जायेगें । विश्वविद्यालय प्रशासन परिणामों की घोषणा के एक सप्ताह बाद से कांउसिलिंग प्रक्रिया प्रारम्भ करने की योजना को अंतिम रूप दे रहा है ताकि शीघ्रातिशीघ्र प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके।
ज्ञात हो कि बीते 4 अप्रैल को सम्पन्न प्रवेश समिति की बैठक में वर्तमान सत्र् में कांउसिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन करने का फैसला किया गया था ताकि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी, व्यवस्थित और विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक बनाया जा सके।
कुलपति प्रो. पूनम टंडन का कहना है कि प्रवेश परीक्षाओं के बाद काउंसलिंग में भी शुचिता, पारदर्शिता और अभ्यर्थियों की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। ऑनलाइन काउंसलिंग प्रतिकूल मौसम में अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को दौड़ भाग से बचाएगी।

अंतिम सप्ताह में होगी शोध पात्रता परीक्षा
शोध पात्रता परीक्षा 2023 इस माह के अन्तिम सप्ताह में आयोजित होगी। पहले यह परीक्षा तीसरे सप्ताह में संभावित थी। लेकिन सीएसआईआर-नेट परीक्षा की नई तिथियां घोषित होने के कारण अब इसे अंतिम सप्ताह में आयोजित किया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

रफ्तार बनी काल: पुलिस अधिकारी की दर्दनाक मौत, नम आंखों से विदाई

सड़क हादसे में घायल एसआई ताज अहमद खान का निधन, नम आंखों के बीच सुपुर्द-ए-खाक…

19 minutes ago

ईरान पर हमले से घिरी अमेरिका की छवि, क्या ट्रंप पर लगेगा युद्ध अपराध का ठप्पा?

ट्रंप की चेतावनी और ईरान पर हमले: क्या अमेरिका पर लग सकते हैं युद्ध अपराध…

2 hours ago

केरल में चुनावी रण: 9 अप्रैल को तय होगी 883 उम्मीदवारों की किस्मत

लोकतंत्र का महासंग्राम, 9 अप्रैल को वोटिंग—140 सीटों पर 883 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर…

2 hours ago

अंधेरे में गौ सेवा: बिजली, पानी और चारे के बिना जूझता गौ सदन

आदर्श गौ सदन बना बदहाली का प्रतीक: 26 गोवंश संकट में, बीमार पशुओं को 10…

4 hours ago

डीडीयू में तैयार हो रहे आधुनिक दीक्षा भवन और संवाद भवन, अगले माह से शुरू होंगे कार्यक्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित दीक्षा भवन एवं संवाद…

15 hours ago

“6 साल बाद इंसाफ: सातानकुलम केस में 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा”

सातानकुलम कस्टोडियल डेथ केस: मदुरै कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, मानवाधिकारों की रक्षा में न्याय की…

15 hours ago