डीडीयू की प्रवेश परीक्षाएं कल से, कुलपति ने की तैयारियों की समीक्षा, दिए निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक कक्षाओं के लिए प्रवेश परीक्षाएं 27 जून, गुरुवार से प्रारंभ हो रही हैं।
प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रातः सत्र की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से 11 बजे तक तथा सायं सत्र की परीक्षाएं अपराह्न 3 बजे से 5 बजे तक होंगी। पहले दिन सुबह के सत्र में बी कॉम आनर्स तथा शाम के सत्र में एम कॉम तथा एम ए मनोविज्ञान की प्रवेश परीक्षा होगी। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी आधे घंटे पूर्व तक अपने केंद्र पर अवश्य पहुंच जाएं।
कुलपति ने तैयारियों की समीक्षा की
प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों की समीक्षा को लेकर कुलपति प्रो पूनम टंडन ने आज कुलसचिव,निदेशक प्रवेश प्रकोष्ठ, अधिष्ठाता छात्र कल्याण, मुख्य नियंता और कार्य अधीक्षक के साथ एक बैठक की और परीक्षाओं के शुचितापूर्ण संचालन सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई निर्देश दिए।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में लगाए जाएंगे दिशा संकेतक
कुलपति ने कहा कि परीक्षार्थियों की बड़ी संख्या नवागतों की होती है जिन्हें परिसर स्थित परीक्षा केंद्रों की स्थिति के विषय में जानकारी नहीं होती। इसलिए मुख्य द्वार के निकट केंद्रों की स्थिति के बारे में एक दिशा संकेतक लगाए जाएं।
एनसीसी और रासेयो लगाएंगे हेल्पडेस्क
उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए परिसर में एनसीसी कैडेट्स तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों के हेल्प डेस्क लगाने का निर्देश दिया। यह सभी परीक्षा दिवसों और पालियों में परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व तक काम करेगा।
परीक्षा अवधि में एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी
उन्होंने निर्देशित किया कि प्रवेश परीक्षाओं की अवधि में प्राथमिक चिकित्सा तथा एंबुलेंस सुविधा सुनिश्चित की जाए।
साइकिल स्टैंड पर खड़े होंगे वाहन
नियंता प्रो. सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि सभी परीक्षार्थी मुख्य द्वार पर बने साइकिल स्टैंड में अपने वाहन खड़े करेंगे। परीक्षार्थी अपने साथ मोबाइल, इलेक्ट्रिक गजट, स्मार्ट वाच या बैग लेकर नहीं आएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ईदुल जुहा की नमाज अदा कर मांगी मुल्क में अमन चैन की दुआ

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l इबादत और कुर्बानी का त्योहार ईदुल जुहा (बकरीद) नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

3 hours ago

देवरिया भाजपा की कमान काली प्रसाद के हाथ, संगठन को मिलेगा नया विस्तार

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा…

3 hours ago

मिशन डेमोग्राफी 2026: अवैध घुसपैठ और बदलती आबादी पर केंद्र सरकार की बड़ी तैयारी

मिशन डेमोग्राफी: अवैध घुसपैठ, आईएमडीटी एक्ट और भारत की बदलती जनसांख्यिकीय चुनौती भारत में जनसांख्यिकीय…

3 hours ago

नहरों में दौड़ा पानी, किसानों को मिली बड़ी राहत

डीएम के विशेष प्रयास से खरीफ सीजन से पहले सिंचाई व्यवस्था हुई सुचारु महराजगंज(राष्ट्र की…

3 hours ago

साइबर सेल की सक्रियता से लौटे लोगों के चेहरे पर मुस्कान, छह गुम मोबाइल बरामद

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। बढ़ते साइबर अपराध और मोबाइल गुम होने की घटनाओं के बीच महराजगंज…

3 hours ago

डीएम व एसपी ने नमाज स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में…

3 hours ago