हजारों रोगियों को मुफ्त में इलाज कराएगा दयाल फाउंडेशन

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। लार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिंडी के बबुआ जी इंटर कॉलेज में दयाल फाउंडेशन द्वारा हजारों रोगियों का मुफ्त में इलाज करवाया गया। दयाल फाउंडेशन द्वारा जगह-जगह अति पिछड़े एरिया में जा जाकर कैंप लगाकर मुफ्त इलाज लोगों का किया जा रहा है।
राजेश सिंह दयाल जो एक समाज सेवा कर रहे हैं वह 71 लोकसभा सलेमपुर में जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों की हर बीमारियों का प्रशिक्षित डॉक्टरों द्वारा इलाज करवा रहे हैं। राजेश सिंह दयाल का कहना है कि हम सरकारी हॉस्पिटलों में जाकर देखें मरीज से हाल-चाल लेने के लिए कुछ फल फ्रूट भी लेकर गए ,लेकिन हमने देखा कि सरकारी अस्पताल में एक भी मरीज नहीं है। यहां मरीजों की लाइन लगी पड़ी हुई है आखिरी इसका कारण क्या हो सकता है क्या हमारे प्रतिनिधि स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध नहीं कर सकते। सरकारी हॉस्पिटलों में अच्छी सुविधा है। जबकि इस समय जितनी बढ़िया सुविधा सरकारी अस्पताल में है। उतनी बढ़िया सुविधा लगभग और जगह नहीं देखने को मिलेगी लेकिन लोग बारिश में भीगते हुए छोटे-छोटे बच्चे बीमार बच्चे लेकर के लोग हमारे यहां आ रहे हैं। उनका इलाज हो रहा है। यदि किसी को इमरजेंसी है तो दयाल फाउंडेशन के तरफ से एंबुलेंस की व्यवस्था है वह भी निशुल्क है और मरीजों को चंदन हॉस्पिटल ले जाकर इलाज कर दिया जाता है। इन्होंने हेल्पलाइन जारी कर रखा है बीच-बीच में मरीज के स्वास्थ्य के बारे में जानते जानने की कोशिश करते हैं। लोग और उनको उपचार के उपाय भी बताते रहते हैं।
राजेश सिंह दयाल ने कहा सलेमपुर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सड़क पानी इत्यादि की बहुत बड़ी समस्या है, अगर आप जमीन पर रहकर जनता से मिलेंगे उनके दुख दर्द को समझेंगे तो ही असली सेवा है । लेकिन यहां के जनप्रतिनिधियों को अपना महिमा मंडल और सर्वोपरि बनने की लालसा के कारण सलेमपुर क्षेत्र अति पिछड़ा क्षेत्र होता जा रहा है। सलेमपुर विधानसभा के विकास के लिए हम हर संभव प्रयास करेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

1 hour ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

1 hour ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

1 hour ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

2 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

2 hours ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

2 hours ago