बेटी राघवी सिंह की CM योगी से भावुक अपील – “हमें एक बार में मार दो, मगर रोज़-रोज़ मत तड़पाओ”

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश की सियासत में अपनी अलग पहचान रखने वाले विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के पारिवारिक विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। पत्नी भानवी सिंह और राजा भैया के बीच लंबे समय से चल रहे टकराव का असर अब उनके बच्चों पर साफ दिखाई देने लगा है। जहां हाल ही में बेटे शिवराज सिंह ने सोशल मीडिया पर मां के खिलाफ गंभीर आरोप लगाकर सुर्खियां बटोरी थीं, वहीं अब बेटी राघवी सिंह ने भावुक वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। राघवी ने आरोप लगाया कि फर्जी मुकदमों और राजनीतिक दबाव के जरिए उन्हें और उनकी मां को लगातार परेशान किया जा रहा है।

लखनऊ/नई दिल्ली।
राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच का विवाद अब खुलकर सामने आ रहा है। इस खींचतान का असर उनके बच्चों तक पहुंच गया है। बुधवार को बेटे शिवराज ने मां पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक वीडियो साझा किया था। अब बेटी राघवी सिंह ने X (पूर्व ट्विटर) पर वीडियो जारी कर दर्द बयां किया है।
राघवी ने भावुक अपील करते हुए कहा –
“अगर हमें सुरक्षा और न्याय नहीं मिल सकता तो कृपया मुझे, मेरी मां और बहन को एक साथ खत्म कर दीजिए। मगर इस तरह धीरे-धीरे हमारे हाथ-पैर मत काटिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार उनके पिता के दबाव में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं कर रही है और उनकी मां को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
दरअसल, अयोध्या में अजय राणा नाम के व्यक्ति ने भानवी सिंह के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है, जिस पर कोर्ट ने समन जारी कर 15 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया है। इस मामले को ही लेकर राघवी ने वीडियो जारी किया। उनका कहना है – “न हम कभी अयोध्या गए, न हम अजय राणा को जानते हैं, फिर भी हमें बेवजह परेशान किया जा रहा है।”

राघवी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और राजनीतिक गलियारों में नई हलचल पैदा कर रहा है। वायरल वीडियो की rkp news पूर्ण पुष्टि नहीं करता।

Editor CP pandey

Recent Posts

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

1 hour ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

2 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

2 hours ago

निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, सितंबर तक पूरा होगा कृषि विश्वविद्यालय

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने गुरुवार को निर्माणाधीन महात्मा गौतम…

2 hours ago

मिशन समाधान में बड़ी कार्रवाई: 80 पुराने भूमि विवाद सुलझे, अवैध कब्जे हटाए गए

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में मिशन समाधान के तहत प्रशासन ने राजस्व और पुलिस की…

2 hours ago

गैस एजेंसी में भारी गड़बड़ी उजागर, डीएम के निर्देश पर FIR के आदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के भटनी स्थित सुमित्रा इंडेन गैस सर्विस एजेंसी पर प्रशासनिक जांच…

2 hours ago