अभ्युदय योजना के अंतर्गत निःशुल्क कोचिंग हेतु प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर ने बताया है कि मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत सिविल सेवा(प्रा0)/राज्य सिविल सेवा(प्रा0)परीक्षा/नीट/जेईई/एनडीए/सीडीएस, एसएससी एवं यूपी टीईटी/सीटीईटी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग के लिए परीक्षा की तिथि निर्धारित की गई है। जेईई/नीट की प्रवेश परीक्षा की तिथि 25 मार्च पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपराह्न 01.30 बजे तक, एनडीए/सीडीएस एवं यूपीएससी/यूपीपीएससी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 26 मार्च, एसएससी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 27 मार्च तथा सीटीईटी/यूपीटीईटी की प्रवेश परीक्षा की तिथि 28 मार्च को पूर्वान्ह्न 11 बजे से अपराह्न 01 बजे तक निर्धारित है।
उन्होंने बताया है कि जिन अभ्यर्थियों ने अपना प्रवेश-पत्र अभी तक प्राप्त नहीं किया है, वे अपना प्रवेश पत्र तत्काल कार्यालय आवेदन पत्र कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी, विकास भवन, देवरिया से प्राप्त कर सकते हैं। योजना की अधिक जानकारी के लिये मो० नं० 7394089991 (संजय मिश्र, कनिष्ठ सहायक) पर कार्यालय अवधि में (10:00 से 05:00 बजे तक) एवं ई-मेल abhyudayadeos@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

rkpshomnath

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

5 minutes ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

2 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

5 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

6 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

12 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

12 hours ago