कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि घोषित

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कृष्ण कांत राय ने बताया है कि प्रदेश शासन, पिछडा वर्ग कल्याण द्वारा पिछड़ा वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों के लिए संचालित ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु आनलाइन संचालित की जा रही है।
वर्ष 2022-23 में इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था ‘नीलिट’ (राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एव सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं द्वारा अन्य पिछड़े वर्ग के युवक/युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं सी०सी०सी० कम्प्यूटर प्रशिक्षण कराने हेतु जनपद में आवेदन किया जा सकता है। आनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि 15 मई, 2023 से 30 मई, 2023 तक होगी। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश की बेबसाइट https://backwardwelfareup.gov.in पर दिये गये लिंक एवं http://obccomputertraining.upsdc.gov.in से निर्धारित प्रारूप पर संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस हेतु दिशा-निर्देश / समय-सारणी उक्त बेबसाइट पर प्रदर्शित कर दी गयी है ।
आवेदन करने के उपरान्त संस्था द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की प्रति डाउनलोड कर प्रिन्टआउट प्राप्त कर हस्ताक्षरित करते हुए समस्त अभिलेखों तथा उपलब्ध संसाधनों से संबंधित विवरण सहित निदेशालय, पिछड़ा वर्ग कल्याण, इन्दिरा भवन, 10 वां तल, अशोक मार्ग, लखनऊ / कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, कमरा न० 134 प्रथम तल विकास भवन में 30 मई, 2023 सांय 5:00 तक अनिवार्य रूप हार्ड कापी उपलब्ध करायी जायेगी। संस्था द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं का भौतिक सत्यापन कराते हुए निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं का चयन किया जायेगा ।

rkpnews@desk

Recent Posts

असम चुनाव से पहले PM मोदी का बड़ा तोहफा: कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन

असम (राष्ट्र की परम्परा)। असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री…

44 minutes ago

CM योगी आदित्यनाथ का सख्त संदेश: गलत रिपोर्ट पर दर्ज होगी FIR

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश…

44 minutes ago

नोएडा में वैलेंटाइन डे पर सनसनी: कार में मिले प्रेमी युगल के शव

नोएडा (राष्ट्र की परम्परा)। वैलेंटाइन डे के दिन नोएडा के सेक्टर 107 से दिल दहला…

54 minutes ago

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: पुलिस विभाग के 20 अधिकारी ट्रांसफर

देहरादून (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए…

1 hour ago

दिल्ली ट्रिपल मर्डर केस: पीरागढ़ी में कार से मिलीं 3 लाशें, पाखंडी बाबा कमरुद्दीन गिरफ्तार

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के पीरागढ़ी इलाके में कार से तीन लाशें मिलने…

2 hours ago

बाबा भोलेनाथ की आराधना से कैसे दूर होते हैं जीवन के कष्ट

महाशिवरात्रि 2026: बाबा भोलेनाथ ने त्यागा वैराग्य, अपनाया वैवाहिक जीवन – आचार्य अजय शुक्ल15 फरवरी…

2 hours ago