स्कूल और बैंक के पास डांसरों का डेरा, बहराइच में बढ़ी चिंता; स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नानपारा-रुपईडीहा हाईवे 927 पर स्थित हांडा बसहारी चौराहे के पास डांसरों का डेरा स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गया है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय और Indian Bank के पास डांसर्स कैंप लगने के बाद से इलाके के परिवारों और बुजुर्गों में असुरक्षा और असंतोष का माहौल देखा जा रहा है।

डांस ग्रुप की गतिविधियों पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डांस और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप की आड़ में कुछ लोग राह चलते युवाओं को आकर्षित कर उनसे पैसे ऐंठते हैं। इससे न केवल युवाओं पर आर्थिक असर पड़ रहा है, बल्कि सामाजिक रूप से भी नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।

बताया जा रहा है कि यह डांस ग्रुप हाईवे से सटे किराए के मकानों में रहता है और शादी-विवाह व अन्य आयोजनों में परफॉर्मेंस देता है।

असामाजिक तत्वों का बढ़ रहा जमावड़ा

चौराहे के आसपास रहने वाले लोगों का कहना है कि इन गतिविधियों के चलते इलाके में असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और मनचलों की संख्या बढ़ गई है।

इसका सबसे ज्यादा असर आसपास के स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। अभिभावकों को डर है कि कहीं उनके बच्चे भी इस माहौल से प्रभावित न हो जाएं।

अभिभावकों और स्थानीय लोगों की चिंता

नाम न बताने की शर्त पर कई अभिभावकों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

स्थानीय समाजसेवी और प्रधान प्रतिनिधि आशीष पांडेय, नफीस खान, महबूब अली, रंगीलाल, भूजाऊ, अनीस खान, शकीर और सेराज सहित कई लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।

ये भी पढ़े – निजीकरण के खिलाफ रोडवेज कर्मियों का बिगुल, सरकार को दी आर-पार की चेतावनी

बैंक आने वाले ग्राहकों को भी परेशानी

पास स्थित इंडियन बैंक में आने वाले ग्राहकों को भी इस स्थिति से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नशेड़ियों के जमावड़े के कारण बैंक परिसर के आसपास असुरक्षा का माहौल बन गया है।

प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग

इलाके के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी गतिविधियों को रिहायशी इलाकों और शिक्षण संस्थानों से दूर किया जाए, ताकि बच्चों के भविष्य और सामाजिक माहौल को सुरक्षित रखा जा सके।

जब इस संबंध में नानपारा एसडीएम से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वह फिलहाल जनगणना मीटिंग में व्यस्त हैं और बाद में इस विषय पर जानकारी देंगी।

Karan Pandey

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

20 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

20 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago