खेतों में पानी भरने से फैसले भी हो जाती है बर्बाद
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा ) । नहर की पटरियां क्षतिग्रस्त आवागमन प्रभावित पटरियां कटने से खेत हो जातें हैं जलमग्न। नवाबगंज क्षेत्र में स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह सरयू नहर परियोजना पम्प पटना से निकलीं दर्जनों नहरों व रज बहों की पटरियां काफी दिनों से क्षतिग्रस्त है।इन पटरियों पर जहां लोगों का आवागमन रहता है। वहीं इन पटरियों के कट जाने से खड़ी फसलों को नुकसान भी पहचंता है। नवाबगंज क्षेत्र में बाबा गांव, महाराज नगर, बरबलिया, पुरैनी, दशरथ पूरवा , गुलरिया,चौगोई बिलासपुर,ढोडे गांव ,कबडियन पुरवा आदि स्थानों पर कटी नहर की पटरियां नहर विभाग की लापरवाही उजागर कर रही है। किसान विजय कुमार, रामविलास, शैलेन्द्र कुमार, तीरथ राम, शीतल प्रसाद, भगवान दिन, नजमुल हसन, रमेश गौतम, छबिलाल सोनकर,आदि ने बताया कि कभी कभी खड़ी फसल के सीजन में नहर में पानी ज्यादा हो जाने से कटी पटरियों से पानी खेतों में भर जाता है और फ़सल बर्बाद हो जाती है जहां शिकायत के बाद भी पटरियों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। इस सम्बन्ध में उपखण्ड विभागीय अधिकारी ओमकार से बात करने पर बताया कि जानकारी की जा रही है और सिल्ट सफाई के दौरान जहां जहां नहर एवं माइनर की पटेरिया कटी हुई हैं उसकी मरम्मत कराई जायेगी।
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में केन्द्रीय ग्रंथालय एवं विभागीय पुस्तकालयों को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (RET) 27 मार्च…
आगरा(राष्ट्र की परम्परा)आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष…
डीएम की अपील—अफवाहों से बचें; तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचकर कर रहा स्टॉक चेक गोरखपुर(राष्ट्र…
सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक गांव में चल…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में पर्पल डे के अवसर पर मिर्गी (Epilepsy) के प्रति जागरूकता…