सड़कों पर धड़ल्ले से चल रहे डग्गामार वाहन

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र की सड़कों पर चारो ओर दौड़ रहे डग्गामार वाहन लोगों की जान से खुले आम खिलवाड़ कर रहे हैं। अधिक पैसा कमाने के चक्कर में सवारियों को भूसे की तरह ठूंस – ठूंसकर भर रहे इन वाहन चालकों में पुलिस व प्रशासन का कोई खौफ नही है।यहां की सड़कों पर चल रहे इस प्रकार के वाहनों पर पुलिस का कोई नियंत्रण न होने के चलते यहां बेहिचक सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा रहे हैं।इतना ही नही इन वाहनों से आए दिन हादसों की जानकारी मिल रही है इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नही दे रहे हैं।
अपनी जान जोखिम में डाल इन डग्गामार वाहनों पर यात्रा कर रहे लोगों की भी अपनी मजबूरी है।चूंकि क्षेत्र में परिवहन संसाधनों का पहले से ही भारी अभाव रहा है अधिकांश ग्रामीण इलाकों में रोडवेज बसों की कमी के चलते क्षेत्र में डग्गामार वाहनों का चलना आम बात है यहां के मुख्य मार्ग उतरौला से मनकापुर,अयोध्या,प्रयाग राज व उतरौला से पिपरा देवी पाटन मंदिर के लिए रोडवेज बसों का संचालन न के बराबर है सहालग के चलते यात्रियों की संख्या काफी बढ़ ग‌ई है। जिसके चलते यात्री डग्गामार वाहनों में सफर करने को मजबूर हैं।उक्त वाहन चालक सवारियों को भेड़ बकरी की तरह ठूंस- ठूंस कर भरते हैं।यहां तक की वाहनों की चालक सीट पर भी तीन से चार सवारियों बैठे को देखा जा सकता है जो सीधे सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं।शहर में संचालित हो रहे डग्गामार वाहनों को लेकर प्रबुध्द जनों का कहना है कि डग्गामार वाहनों से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण लोग मौत के आगोश में समा जाते हैं इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा इन पर अंकुश नही लगाया जाता है।

rkpnews@desk

Recent Posts

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

4 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

4 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

4 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

4 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

5 hours ago

8 साल पुराने हत्या मामले में आया बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी को उम्रकैद

देवरिया में हत्या के मामले में बड़ा फैसला: मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास, चार अन्य…

1 day ago