सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराधियों ने गुरुवार को सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार गांव में बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक महिला के बैंक खाते से 79,998 रुपये उड़ा लिए। ठगों ने यह घटना महज डेढ़ मिनट की बातचीत में अंजाम दी। पीड़िता संजू सिंह पत्नी रमन प्रताप सिंह ने बताया कि गांव की आशा बहु के मोबाइल पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि हाल ही में जन्मे बच्चों के टीकाकरण से जुड़ी जानकारी देनी होगी। इसके बाद कॉल संजू सिंह को ट्रांसफर कर दिया गया। ठग ने महिला को झांसे में लेते हुए बताया कि प्रसूता को सरकार की ओर से 5000 रुपये का लाभ दिया जाएगा। इसी बहाने उसने उनसे मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांग ली। संजू सिंह ने जैसे ही ओटीपी साझा किया, खाते से तीन बार में कुल 79,998 रुपये निकाल लिए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता और परिजन स्तब्ध रह गए। मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर बैंक या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधी लगातार नई-नई तरकीबों से भोले-भाले ग्रामीणों को अपना शिकार बना रहे है
Aiनिर्मित 22 अक्टूबर को पुण्यतिथि एवं निधन विशेष | इतिहास, साहित्य, स्वतंत्रता संग्राम और समाज…
जानिए 22 अक्टूबर को जन्मे देश के महान व्यक्तित्वों का योगदान लेखक: अभिषेक कुमार 22…
न्यू कॉलोनी में दर्द निवारक क्लिनिक एवं आरवी पैथोलॉजी का शुभारंभ, बेहतर इलाज की सुविधा…
लेखक: अभिषेक कुमार 22 अक्टूबर का ऐतिहासिक महत्वइतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर की तारीख…
22 अक्टूबर 2026 राशिफल: पापांकुशा एकादशी पर इन 5 राशियों के खुल सकते हैं तरक्की…
वाराणसी स्थित अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान में आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों की सीखेंगे बारीकियां…