बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जहाँ एक तरफ प्रदेश व केंद्र सरकार हरे पेड़ो के कटान रोकने के लिए अधिकारियों को कड़ा रुख अपनाने का फरमान जारी किए है वही दूसरी तरफ वन विभाग के अधिकारी के ढुल मूल रवैये से धड़ा धड़ हेरे पेड़ों की कटान अवैध रूप से जारी है।सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के जंगल में अवैध कटान का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है बीती रात करीब 12 बजे बरहवा रेंज क्षेत्र के महदेइया गांव के पास से आधा ट्रक छिला खैर बोटा बरामद किया गया है, साथ ही चार अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
क्षेत्रीय वनाधिकारी बनकटवा रेंज इंद्रभान सोनकर ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर बरहवा रेंज क्षेत्र के महदेईया गांव थाना महाराजगंज तराई के पश्चिम नहर के पास से आधा ट्रक छिला खैर बोटा बरामद किया गया है, मौके से ट्रक चालक फरार हो गया जबकि चार अभियुक्त जाकिर अली निवासी गिरधरडीह, थाना तुलसीपुर, अजीजुलहक तथा अजमत उल्लाह निवासी बसंतपुर थाना तुलसीपुर और मनीराम निवासी बालापुर जरावा थाना कोतवाली जरवा जनपद बलरामपुर को पकड़कर उनके विरुद्ध वन अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा गया है। फरार चालक के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…
सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट…