सरस्वती पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मोतिहारी (राष्ट्र की परम्परा)। पताही प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा बड़े ही धूम धाम से मनाया गया, वही वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शिवाजी पब्लिक स्कूल पताही में सरस्वती पूजन किया गया। डायरेक्टर सोनी गुप्ता ने रिबन काट कर उद्घाघाटन किए, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। स्कूल परिसर में आयोजित समारोह के दौरान माहौल भक्ति भाव से भर गया। स्कूली बच्चों ने बाजे पर एक से बढ़कर एक पूजा गीत सुनाकर आम लोगों में भी भक्ति का भाव भर दिया। नन्हें बच्चों के पांव पूजा भक्ति गीतों पर थिरके तो अन्य बच्चे और शिक्षक भी तालिया बजाने को मजबूर हो गए, इसके उपरांत डायरेक्टर सोनी गुप्ता ने बच्चों को मां सरस्वती के बारे अगवत करवाया, वहीं इस मौके पर प्रधानाध्यापक गौतम राज ने मां शारदे पर विस्तृत जानकारी देने के साथ ही उन्होंने छात्र-छात्राओं से सरस्वती पूजा को बढ़ चढ़कर मनाने का आह्नान किया मुख्य अतिथि वाइंस खुशबू गुप्ता मां सरस्वती की मूर्ति को गंगाजल से नहलाकर नए वस्त्र माला व पुष्प अर्पित किए। इसके बात मंत्रोच्चार के साथ विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने यज्ञम आहूति दी। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर मां सरस्वती का गुणगान किया और आशीर्वाद लिया। वॉइस प्रिंसिपल खुशबू गुप्ता ने कहा कि वसंत पंचमी का दिन बेहद शुभ है। वहीं मौके पर प्रधानाध्यापक गौतम राज ने कहा कि विद्यालय में मां सरस्वती पूजन के बीच स्कूलों में धूमधाम से मनी बसंत पंचमी, शिक्षण संस्थाओं में हुआ रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, प्रधानाध्यापक गौतम राज ने कहा बच्चो के पढ़ाई के साथ-साथ संस्कृति कार्यक्रम करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान शिक्षक गण, छात्र-छात्राओं, और अभिभावक सहित प्रखण्ड वाशी आदि मौजूद थे। शिवाजी पब्लिक स्कूल में सरस्वती पूजा, वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पंडित विकास दुबे जी ने विधि-विधान के साथ सरस्वती पूजन कराया।

Karan Pandey

Recent Posts

नदियाँ और उनका रौद्र रूप

नदियाँ अपना रौद्र रूप धरती हैं, तो सिर्फ़ घर नहीं बहते- बह जाते हैं सपने…

6 hours ago

सागर की जहरीली शराब त्रासदी : मौत के जाम के पीछे कौन?

हर बार मौत, हर बार जांच और फिर वही जहरीली शराब—कब टूटेगा माफिया का नेटवर्क?…

7 hours ago

कार्रवाई नहीं हुई तो थाने के गेट पर सपरिवार आत्मदाह की चेतावनी

पुलिस अधिकारियों पर अभद्रता व धमकी देने का आरोप, आश्वासन के बाद भी कार्रवाई न…

7 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में बीपीएड-एमएड में प्रवेश का मौका, 15 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए…

7 hours ago

शिक्षक दिवस पर पांच हजार से अधिक शिक्षकों को मिला डिजिटल प्रमाण पत्र

शिक्षा, साहित्य, साइबर सुरक्षा और तकनीकी जागरूकता से जुड़ी पांच नई पहलों का शुभारंभ पटना…

9 hours ago

घुघली मोड़ पर बाइक और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत, युवक गंभीर

शिकारपुर तिराहे के पास हुआ हादसा, पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, गंभीर हालत में…

9 hours ago