सीएससी दिवस धूम धाम से मनाया गया

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)  सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार की अधिकृत संस्था सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटरों माध्यम से आज सम्पूर्ण देश में “सीएससी दिवस” के रूप में मनाया गया। बताते चलें कि, सूचना और तकनीकी मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में डिजिटल इंडिया क्रांति को बढ़ावा दिये जाने के क्रम में  दिनांक 16 जुलाई 2009 को सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड (सीएससी-एसपीवी) की स्थापना की गयी थी। उक्त के क्रम में सीएससी-एसपीवी के चौदहवें स्थापना दिवस के अवसर पर आज जनपद देवरिया में ज़िला कार्यालय आधार सेवा केंद्र पर मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी श्री रवीन्द्र कुमार के द्वारा केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया एवं 58 वीएलई (ग्रामीण स्तरीय उद्यमियों) द्वारा अपने सीएससी केंद्र पर फूल माला गुब्बारे आदि से सजा- धजा कर स्थानीय व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित कर भारत सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जिसमे प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना, श्रमयोगी मानधन योजना ई-श्रम पंजीकरण, एमएसएमई पंजीकरण, एनपीएस, अटल पेंशन योजना, जीवन प्रमाण,किसान सम्मान निधि केवाईसी, स्वस्थ्य सेवाएँ, वित्तीय समावेशन, पीएम स्किम्स, PMGDISHA योजना के लाभार्थियों का सर्टिफिकेट डिस्ट्रिब्यूशन, वृक्षारोपण आदि कार्यक्रम आयोजित कर 67 नागरिकों को लाभ देने का कार्य किया गया। सीएससी जिला प्रबन्धक आदर्श ओझा ने बताया कि जनपद देवरिया में के लगभग सभी ग्राम पंचयातों में सक्रिय सीएससी केन्द्रों द्वारा नागरिकों को सरकाऋ तथा गैर सरकारी सेवा देने का कार्य किए जाने के साथ – साथ देश के विकास मे अपना योगदान देने का कार्य किया जा रहा है।

rkpnews@desk

Recent Posts

योगी सरकार का एक्शन, पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य…

9 hours ago

“रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण: बदलते भारत की नई तस्वीर”

नारी शक्ति का उभार: हेड कांस्टेबल रेवती की बहादुरी और महिला आरक्षण की ऐतिहासिक पहल…

10 hours ago

पांच दिन से लापता व्यक्ति की हत्या, सिर और धड़ अलग-अलग जगह मिले

बगहा में दिल दहला देने वाली वारदात, अधेड़ की हत्या कर शव के दो टुकड़े…

10 hours ago

फीस मनमानी पर सख्ती: अब 5 साल का हिसाब देना होगा, अभिभावकों को मिलेगी राहत

विद्यालयों में फीस पारदर्शिता को लेकर सख्त निर्देश, त्रिसदस्यीय समिति करेगी जांच महराजगंज (राष्ट्र की…

10 hours ago

नवमनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास का लिया संकल्प

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में गुरुवार दोपहर शासन…

10 hours ago

तीन राज्यों में मतदान का जोश, असम-पुडुचेरी में 80% से ज्यादा वोटिंग

केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, लोकतंत्र के पर्व में दिखा जबरदस्त उत्साह नईदिल्ली…

10 hours ago