भागलपुर इंटरसिटी ट्रेन में भीड़ ने ली जान, एक की मौत, तीन बीमार


बख्तियारपुर-बाढ़ के बीच घटी घटना, मृतक की पहचान रंजीत कुमार के रूप में हुई

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) भीषण भीड़ और अव्यवस्था एक बार फिर यात्रियों की जान पर भारी पड़ी। भागलपुर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13415) में दम घुटने से एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य यात्री बीमार हो गए। यह हादसा बख्तियारपुर और बाढ़ स्टेशनों के बीच ट्रेन में अत्यधिक भीड़ के चलते हुआ।

मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिसमनचक गांव निवासी रंजीत कुमार (35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेन में सुबह से ही असहनीय भीड़ थी। सैकड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन में हुए थे, जिससे लोगों को खड़े रहने तक की जगह नहीं मिल रही थी।

बताया जा रहा है कि रंजीत कुमार सुबह पटना से अपने गांव लौट रहे थे, लेकिन अत्यधिक भीड़ और दमघुटू स्थिति के कारण ट्रेन में उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने चक्कर खाकर गिरने के बाद दम तोड़ दिया। वहीं, अन्य तीन यात्रियों को भी बेचैनी, सांस लेने में तकलीफ और बेहोशी की स्थिति में देखा गया, जिन्हें स्थानीय स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के बाद यात्रियों में रोष व्याप्त है। लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि छुट्टियों और त्योहारी सीजन के बावजूद ट्रेनों में कोई अतिरिक्त डिब्बा नहीं जोड़ा गया है। वहीं, रेल अधिकारियों ने मामले की जांच की बात कही है।
स्थानीय रेलवे अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

Editor CP pandey

Recent Posts

US-Iran War: कुवैत में पावर प्लांट पर ईरान का हमला, भारतीय कर्मचारी की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच कुवैत…

3 hours ago

साइबर सेल की तत्परता से ठगी की रकम वापस, पीड़ित को मिली राहत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना श्यामदेंउरवा क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले…

14 hours ago

मेला देखने गए युवक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के थाना पनियरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुर में बाकी माता…

14 hours ago

अहिरौली तिवारी महोत्सव 2026 का भव्य समापन, ग्रामीण प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर का जलवा

संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अहिरौली तिवारी गांव…

15 hours ago

एक साथ 201 बटुकों का उपनयन संस्कार, वैदिक परंपरा का भव्य आयोजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ब्राह्मण विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित भव्य यज्ञोपवीत कार्यक्रम में…

15 hours ago

महायोगी गुरु गोरखनाथ ड्रोन टेक्नोलॉजी लैब का शुभारंभ, छात्रों को मिला हाईटेक प्रशिक्षण का नया मंच

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

15 hours ago