पूजित अक्षत कलश यात्रा में उमड़ा राम भक्तों का सैलाब

प्रभु राम के जयकारों से गुजा बहराइच नगर में रहा उत्सव जैसा माहौल

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
अयोध्या धाम में पूजित अक्षत कलश यात्रा बहराइच नगर में भव्यता पूर्वक निकाली गई। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल रहे। कलश यात्रा शुभारंभ अवसर पर रामभक्त महाराज सिंह इंटर कॉलेज के परिसर में एकत्र हुए, जहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रवि शंकर महाराज ने कहा कि हमारे मन में भगवान राम आदिकाल से स्थापित हैं। आज भारतीय संस्कृति में भी भगवान राम के आदर्श स्थापित हो रहे हैं। स्वामी विष्णुदेवाचार्य ने कहा कि 500 वर्ष पूर्व हमारे पूर्वजों ने जो कल्पना की थी अब वह साकार हो रहा है। पीढिंयो ने प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु संघर्ष किया, किंतु हम सौभाग्यशाली हैं कि अपनी आंखों के सामने प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण होते हुए देख रहे हैं। महामंडलेश्वर रवि गिरी महाराज ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा जो संकल्प लिया गया था वह आज पूर्ण हो रहा है, यदि ऐसा संगठन नहीं होता तो हमारे पूर्वजों ने प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण का जो संकल्प लिया था वह पूर्ण नहीं होता। विभाग प्रचारक डॉ अवधेश ने कहा कि हिन्दू समाज एकजुट होकर मन्दिर निर्माण के लिए सदियों संघर्षरत रहा वह संघर्ष आज मूर्तरूप ले रहा है। कहा कि इस मन्दिर के आन्दोलन में सिख समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डॉ अवधेश ने कहा कि मन्दिर निर्माण में प्रथम शिला अनुसूचित जाति के कामेश्वर चौपाल ने रखी थी। उन्होंने कहा कि आज राममंदिर के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग देने वाले कोठारी बन्धुओं के बलिदान को नमन करने का दिन है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र व धन्नजय ने किया।तदुपरांत अक्षत कलश शोभायात्रा महराज सिंह इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर, गुरुनानक चौक चित्रगुप्त तिराहा,छावनी चौराहा,घंटाघर चौराहा,पीपल तिराहा होते हुए, परशुराम चौक ,पानी टंकी चौराहा से होकर पुनः महाराज सिंह इंटर कालेज आकर समाप्त हुई । कलश यात्रा का पूरे शहर में राम भक्तों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया । कलश यात्रा मे राजकिशोर,परमेश्वर सिंह , कृष्णानंद शुक्ला, वासुदेव ,डॉ मनोज त्रिपाठी ,अंबिका प्रसाद ,राजदेव सिंह,अजय ,तरुण सिंह,राजकुमार सोनी ,इं. हेमन्त सहित जिले के तमाम जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। महिलाओं ने कलश यात्रा में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और जय श्री राम के नारे लगाती रही l
सैकड़ों संगठनों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा से किया स्वागत किया।
पूजित अक्षत कलश यात्रा का जनपद के विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी, चित्रगुप्त समाज, मारवाड़ी युवा मंच , काल भैरव श्मशान घाट सेवा मंडल, अग्रवाल महासभा, कांवरिया संघ , दुर्गा पूजा महासमिति ,बगायत्री परिवार , अधिवक्ता परिषद, अखिल भारतीय वैश्य कसौधन महासभा, गल्ला उद्योग व्यापार मंडल , प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास, हिंदू जागरण मंच, महाकाल सेवा मंडल के अलावा आदि संगठनों ने भी यात्रा पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
कार्यक्रम से स्थल से गायब हुआ कैमरा
पूजित अक्षत कलश यात्रा के शुभारम्भ स्थल महाराज सिंह इंटर कालेज एवं सम्पूर्ण यात्रा की फोटो एवं वीडियोग्राफी करने हनुमानपुरी कालोनी निवासी गौरव मल्होत्रा का कीमती कैमरा कार्यक्रम स्थल महाराज सिंह इंटर कालेज से गुम हो गया। गौरव मल्होत्रा ने बताया कि कैमरा गायब होने के चलते उसे फोटो एवं वीडियोग्राफी करने में खासा परेशानी का सामना करना पड़ा।

rkpshomnath

Recent Posts

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

19 seconds ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

10 minutes ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

19 minutes ago

इंदौर में छात्रों से संवाद, राहुल गांधी बोले- विचारों को समझना जरूरी

छात्रों के बीच राहुल गांधी का संदेश: जिज्ञासा, मोहब्बत, निडरता और ईमानदारी से बनेगा देश…

27 minutes ago

घाघरा बैराज के गेट नंबर आठ पर मिला अज्ञात महिला का शव

बैराज के पास शव मिलने से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल बहराइच (राष्ट्र…

2 hours ago

सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर पत्नी पर फरसे से हमला, दोषी को तीन वर्ष की सजा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सादे स्टाम्प पर अंगूठा लगाने से मना करने पर महिला के…

2 hours ago