हरखा प्यास में राजन जी महाराज की कथा में लगी स्रोताओं की भीड़

बीस हजार लोगों को वाटर प्रूफ पांडाल में बैठकर कथा सुनने की है व्यवस्था

नौ दिन तक होगी प्रभु राम की कथा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।महराजगंज जिले के घुघुली ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत हरखा प्यास में अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य राजन जी महाराज की राम कथा सुनने के लिए लोगो की अपार भीड़ लग गयी।श्रीराम कथा को सुनने के लिए वाटर प्रूफ पांडाल की व्यवस्था की गई है इसमें लगभग बीस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है।इस व्यवस्था को संभालने के लिए लगभग 40 राम भक्तो को लगाया गया है जो इस कथा में अपना योगदान देगे।वही दस सुरक्षा गार्ड भी लगाए गए है। वही गाड़ियों के पार्किग की व्यवस्था पंडाल से लगभग 500 मीटर दूर किया गया है।
कथा के पहले दिन स्रोताओं को लगभग दो घंटे इंतजार करना पड़ा।लेकिन दूसरे दिन से यह कथा दोपहर दो बजे से शुरू होकर छः बजे तक चलेगा।कथा के प्रारम्भ में सबसे पहले हनुनान चालीसा का पाठ किया गया। तत्पश्चात मुख्य आयोजक वरुण पांडेय और शम्भू पाण्डेय के द्वारा राजन जी महाराज को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।उसके उपरांत कथा प्रारम्भ हुई । परम पूज्य राजन जी महाराज ने कहा कि जिस मनुष्य के अंदर श्रद्धा नही होगी उस व्यक्ति पर कभी विश्वास होने वाला नही है। भगवान शंकर नित्य प्रतिदिन श्मशानघाट में जाते है इसलिए ज्ञान होता है और मनुष्य सिर्फ श्मशानघाट पर ही सही बातों को याद रखता है। पूज्य महराज जी के कथा और बातों को सुनकर स्रोताओ ने बीच बीच मे खूब तालियां बजायी।तत्पश्चात भजन बड़े भाग्य से ये मनुज तन मिला है गवाते गवाते उमर पार कर दी नामक भजन पर पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद थे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारत की सुरसम्राज्ञी आशा भोसले का अवसान: एक युग का अंत, एक अमर धरोहर की शुरुआत

“सुरों की रानी चली गईं: आशा भोसले के साथ खत्म हुआ एक स्वर्णिम युग” Rkpnews…

10 hours ago

फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही पर सख्ती, 18 कर्मचारियों का वेतन रोका

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में फार्मर रजिस्ट्री अभियान…

13 hours ago

सेवा भारती के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों का उपचार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष में…

13 hours ago

प्रकृति की सुंदरता: एक सोच

गर्दन को झुकाकर मोबाइल में यदिअजनबी रिश्तों से हम जुड़ सकते हैं,हकीकत के रिश्तों में…

14 hours ago

साइकिल यात्रियों ने दिया जल संरक्षण और फिटनेस का संदेश

खलीलाबाद में साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ‘जल ही…

14 hours ago

निर्माणाधीन नाले का निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर के शासन द्वारा मनोनीत…

14 hours ago