गाजी मियां के मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
बिलरियागंज नगर पालिका परिषद के भगतपुर वार्ड में लगने वाले गाजी मियां के मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, यह मेला प्रति वर्ष गाजी मियां के रौजे पर लगता है जो 3 दिन तक चलता है। इस मेले की खासियत यह है कि यह सोमवार से प्रारंभ होकर मंगलवार और बुधवार देर रात तक रहता है।
इस मेले में प्रदेश के कोने-कोने से काला जादू, चरखी, हवाई झूला, आसमानी झूला, आसाम ट्रेन और तमाम रंगारंग कार्यक्रम किये जाते हैं। मेले की शान बढ़ाने के लिए दूर-दूर से दुकानदार अपनी दुकानें लाकर मेले में लगाकर मेले की सान बढ़ाते हैं, इस मेले की सबसे बड़ी खासियत यह है यह मेला मीट और बाटी के नाम से जाना जाता है। इस मेले में आने वाले मांशाहारी श्रद्धालु बकरे का मीट लेते हैं और आटा तेल मसाला लेकर यही हाड़ी में बनाकर खाते हैं ।
दूसरे रूप में यह मेला ककरी खीड़ा खरबूजा और तर्बुजा के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इस मेले में खरबूजे की बहार रहती है कभी अपने आप में यह मेला ऐतिहासिक हुआ करता था, लोग साल भर की जरूरतो की खरीदारी इसी मेले से करते थे। लेकिन जैसे-जैसे मार्केट जगह जगह बढ़ती गई मेले का अस्तित्व घटता गया ।कभी इस मेले में हाथी घोड़ा बिकता था लेकिन आज बंद हो गया है।
मेला व्यवस्थापक गफ्फार शाह का कहना है कि यह मेला गाजी मियां के नाम से जाना जाता है जो प्रतिवर्ष 3 दिन तक चलता है इस मेले में सुरक्षा के नाम पर थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय मय फोर्श के साथ ही साथ महिला पुरुष पुलिस कांस्टेबल जगह जगह लगाकर मेले की निगरानी करा रहे हैं ताकि मेले के अंदर कोई अव्यवस्था ना उत्पन्न हो सके। मंगलवार को इस मेले में लगभग सभी दुकाने और जादू चरखी तथा कलाकार आ चुके थे ।
वही गाजी मियां की मजार पर कव्वाली का भी आयोजन किया गया था जो देर रात तक दर्शकों को आनंदित करते रहे और कव्वाली के माध्यम से विभिन्न जानकारियां देते हैं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर सेवा, समर्पण और राष्ट्र प्रथम का संकल्प दोहराया

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर…

6 minutes ago

बलिया जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान

बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में किसानों के हित में चलाए जा रहे फॉर्मर रजिस्ट्री…

1 hour ago

आंगनबाड़ी सहायिका चयन में पारदर्शिता बढ़ाने की पहल, 152 अभ्यर्थिनियां पात्

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर चल रही चयन प्रक्रिया…

1 hour ago

सीसी रोड निर्माण में लापरवाही, पांच दिनों से रास्ता बंद, राहगीर परेशान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सेमरियावां ब्लॉक क्षेत्र के बूधा खुर्द चौराहे…

1 hour ago

झोपड़ी पर बुलडोज़र लेकिन मॉल पर खामोशी क्यों?- डॉ सत्यवान सौरभ

हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…

2 hours ago

मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, विद्यालय में दिखा उत्साह का माहौल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…

3 hours ago