गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

आकर्षण का केन्द्र रहा पंडाल

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपक्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के साथ गणेश उत्सव आरंभ हो जाता है जो माह के शुक्ल पक्ष के चतुर्दशी तिथि को समाप्त हो जाएगा। इस वर्ष गणेश उत्सव का आरंभ 19 सितंबर से ही हो चुका है इसकी समाप्ति 28 सितंबर को अनंत चतुर्थी पर होगी। इस दिन भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया जाता है। नौतनवा नगर के तमाम वार्डों सहित कई चौक चौराहों पर मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना किया जा रहा है नौतनवा नगर के झारखंडी महादेव मंदिर पर गणेश महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया जिससे नगर भक्तिमय हो गया इसके साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन हुआ।
श्री गणपति पूजा नवयुवक समिति मां बनैलिया दल द्वारा पंडाल में विधि विधान से मंत्रोच्चारण के साथ मूर्ति स्थापित की गई इसके साथ ही गणेश भगवान को लड्डू का भोग लगाकर महा आरती व प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान अनिल श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, अरविंद वैश्य, प्रमोद श्रीवास्तव, प्रमोद जायसवाल, रामू जायसवाल, विकास जायसवाल, राकेश गुप्ता, अमन यादव, मनीष गुप्ता, संजय गुप्ता, शुभम् मद्धेशिया, अनिल गुप्ता, अनुपम सिंह सहित तमाम
श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

Afghanistan-Pakistan Tension: अफगान सेना की सर्जिकल स्ट्राइक, पाक सेना के ठिकाने तबाह, 3 सैनिकों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…

3 hours ago

Maharajganj Road Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, दो की मौत, महिला गंभीर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…

3 hours ago

Agra Hanuman Janmotsav: अंजलि धाम में भव्य शोभायात्रा और ‘बाबा हनुमान’ जन्म की अनोखी प्रस्तुति

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…

3 hours ago

“नागरिक देवो भव: सुशासन की नई परिभाषा और भ्रष्टाचार मुक्त भारत की राह”

नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…

13 hours ago

संघर्ष से सफलता:संघर्ष से सफलता: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के बेटे ने हासिल की पीसीएस में सफलताल की पीसीएस में सफलता

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…

13 hours ago

श्रीराम कथा का भव्य आयोजन, कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…

13 hours ago