टोकन सिस्टम से वितरण किया गया खाद
लगातार बारिश से धान की फसल में खाद की बढ़ी जरूरत
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लगातार हो रही बारिश के बीच ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर मंगलवार को किसानों की लंबी कतार देखने को मिली। धान की फसल में यूरिया की तत्काल जरूरत के चलते सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान समिति पहुंच गए। लगातार हो रही बारिश के बावजूद किसान छाता लेकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। इस दौरान समिति परिसर और गेट के बाहर भी किसानों की भारी भीड़ उमड़ी रही। ठूठीबारी साधन सहकारी समिति पर पहली बार टोकन सिस्टम लागू किया गया है। जिससे किसानों को क्रमवार यूरिया खाद उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की बढ़वार के इस महत्वपूर्ण समय पर यूरिया खाद की जरूरत सबसे ज्यादा है। समय रहते खाद नहीं डाला गया तो फसल की वृद्धि पर असर पड़ सकता है। यही कारण है कि बारिश और भीड़-भाड़ के बावजूद किसान सुबह से ही लाइन में लगे हैं। वहीं समिति प्रशासन का कहना है कि टोकन सिस्टम से अव्यवस्था और धक्का-मुक्की से बचा जा सकेगा और हर किसान को उसकी जरूरत के अनुसार खाद मिल सकेगी।
इस संबंध में सचिव विक्की यादव ने बताया कि किसानों के लिए 400 बोरी यूरिया उपलब्ध है। सभी पंजीकृत किसानों को खाद उपलब्ध कराने की पूरी व्यवस्था की गई है और किसी को भी खाद से वंचित नहीं रहने दिया जायेगा।
भारत तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन क्या आम भारतीय परिवार भी उसी गति…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद आगरा में उर्वरकों की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन ने सख्त…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के बाह क्षेत्र स्थित वटेश्वर धाम प्रांगण में भारत रत्न,…
🔱 शिव-शक्ति का जागरण: जब चेतना स्वयं महादेव बन जाती है(शास्त्रोक्त शिव कथा)“शिव को जानना,…
दैनिक राशिफल 26 दिसंबर 2025 : ग्रह-नक्षत्रों के संकेत, जानिए मेष से मीन तक आज…
पंडित सुधीर तिवारी (अंतिम बाबा) द्वारा प्रस्तुत अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार व्यक्ति के जीवन…