उतरौला/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)l केंद्र सरकार के नए कानून हिट एंड रन के विरोध में बस, ट्रक और ऑटो ड्राइवर सड़कों पर उतर आए हैं। जिसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। इसी कड़ी में उतरौला बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में ट्रक ड्राइवरों के हड़ताल के चलते ऐसी अफवाह उड़ गई कि पेट्रोल की किल्ल्त हो गई है।जिसके चलते भारी संख्या में लोगों ने पेट्रोल पंपों का रुख करना शुरू कर दिया हैं, बड़ी तादाद में लोग अपनी गाड़ियों में पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पेट्रोल पंपों पर जा पहुंचें। जिसके बाद उतरौला बाजार सहित ग्रामीण इलाकों के तमाम पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें देखने को मिल रही हैं।
जानिए क्या है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला हिट एंड रन के कानून से जुड़ा है। केंद्र सरकार ने सड़क हादसों को रोकने के लिए हिट एंड रन कानून में बदलाव किया है। इसके तहत चालकों के दोषी पाए जाने पर 10 साल का कारावास और 7 लाख रुपये जुर्माने के प्रावधान है। ट्रक, बस और ऑटो चालक इसी कानून के विरोध में हड़ताल पर उतर आए हैं।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…