अपराध बेलगाम: मुख्य मार्गों पर खुलेआम हथियार

देवरिया में खुलेआम पिस्टल लेकर घूमना: क्या पुलिस का खौफ खत्म हो गया है?

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद में अपराध की बढ़ती घटनाएं अब केवल कानून-व्यवस्था की चुनौती नहीं रहीं, बल्कि आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं। देवरिया–रुद्रपुर मुख्य मार्ग पर स्थित मगरू चौराहा, जो शहर के प्रमुख मार्गों में गिना जाता है, वहां दिनदहाड़े बिना किसी डर के पिस्टल लेकर यात्रा करना किसी बड़े और गंभीर अपराध को न्योता देने जैसा है। यह मार्ग आगे जाकर पूरी तरह सुनसान हो जाता है, जिससे किसी भी अप्रिय घटना की आशंका और बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें – महिलाओं की सुरक्षा के दावों के बीच रेलवे में कथित भ्रष्टाचार का मामला उजागर

सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि इस तरह की गतिविधियों पर न तो समय रहते पुलिस की सख्ती दिखाई देती है और न ही नियमित चेकिंग या निगरानी का प्रभाव। इससे यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या देवरिया में पुलिस का खौफ शून्य हो गया है, या अपराधी पुलिस को खुली चुनौती देने लगे हैं। विगत महीनों में चटनी गढ़ही क्षेत्र में चली गोली और साकेत नगर (खड़जरवा) में हुई बड़ी चोरी की घटना पर 12 दिन बीतने के बाद भी पुलिस का हाथ पर हाथ धरे रहना अभी तक कोई प्रगति नहीं होना जैसी घटनाएं इस बात की ओर इशारा करती हैं कि अपराध का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है।

ये भी पढ़ें – आयुष सेवाओं के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म की तैयारी, मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन ओपीडी की सुविधा

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सोशल मीडिया पर ऐसी घटनाओं के वीडियो वायरल न हों, तो कई मामले दबकर रह जाते हैं और पुलिस के लिए अपराधी “दुधारू गाय” बन जाते है पीड़ित अनदेखे कर दिए जाते हैं। यह स्थिति न केवल पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिह्न लगाती है, बल्कि समाज में पनप रहे आधुनिक अपराध, बेरोजगारी और असंवेदनशीलता की ओर भी संकेत करती है।

ये भी पढ़ें – ‘चीन के हथियार नहीं, अल्लाह ने मदद की’ — ऑपरेशन सिंदूर पर आसिम मुनीर का विवादित बयान

जरूरत है कि देवरिया पुलिस ऐसे संवेदनशील मार्गों पर नियमित गश्त, सख्त चेकिंग और त्वरित कार्रवाई करे, ताकि आम जनता में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके। अन्यथा, ऐसी लापरवाही किसी बड़े हादसे में तब्दील हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी तय करना मुश्किल होगा। जब की इस वायरल वीडियो का पुष्टि राष्ट्र की परम्परा नहीं करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

गोरखपुर एयरपोर्ट विस्तार को मिली हरी झंडी, नए टर्मिनल का प्रस्ताव मंजूर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर…

25 minutes ago

विजय सिन्हा की पहल रंग लाई, राजस्व अधिकारियों की हड़ताल समाप्त

बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल खत्म, शुक्रवार से काम पर लौटे अधिकारीडीसीएलआर पद पर…

26 minutes ago

श्रीगंगानगर मर्डर मिस्ट्री: सड़क हादसा नहीं, पत्नी ने प्रेमी संग की पति की हत्या

नवविवाहिता समेत चार गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)31 जनवरी…

29 minutes ago

भारत के आसमान में उड़ते विमानों की सुरक्षा पर सवाल: हर दूसरा विमान तकनीकी खामी से जूझ रहा

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)अगर आप अक्सर हवाई सफर करते हैं, तो यह खबर…

1 hour ago

कीमती धातुओं के आयात में सख्ती, राजस्व सुरक्षा को मिली मजबूती

🔴 प्लैटिनम आयात पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: सोने की तस्करी पर लगा सख्त ब्रेक…

1 hour ago

गढ़चिरौली में नक्सलियों पर करारा प्रहार: सी-60 कमांडो की बहादुरी से एक माओवादी ढेर, अभियान जारी

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)महाराष्ट्र के गढ़चिरौली नक्सल मुठभेड़ क्षेत्र में एक बार फिर सी-60…

1 hour ago