देवरिया में अपराध नियंत्रण अभियान को मिली बड़ी कामयाबी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद देवरिया में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत भटनी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देवरिया भटनी पुलिस चोरी गिरफ्तारी के मामले में पुलिस ने बंद हार्नबिल शुगर मिल, नूरीगंज से विद्युत सामग्री चोरी करने वाले दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कॉपर तार, एल्यूमिनियम और लोहे से जुड़ा भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में अपराध नियंत्रण अभियान लगातार प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमन श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस ने यह कार्रवाई की।
दिनांक 09 जनवरी 2026 की रात्रि बंद हार्नबिल शुगर मिल नूरीगंज के सुरक्षाकर्मी द्वारा चोरी की सूचना दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और मौके के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू गोंड़ पुत्र राजकुमार गोंड़ निवासी तिवारीपुर, थाना बरहज, जनपद देवरिया तथा सागर डोम पुत्र मुन्ना डोम निवासी डाक बंगला रोड, थाना उभाव, जनपद बलिया के रूप में हुई।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो बोरी कॉपर तार और तीन बोरी विद्युत संबंधी एल्यूमिनियम व लोहे का सामान बरामद किया है। इस संबंध में थाना भटनी पर मु0अ0सं0-08/2026 के अंतर्गत धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक बाके यादव, कांस्टेबल अरविंद यादव, जितेंद्र यादव और अमन कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय और आम जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रेलवे चौकी के पास दुकानदार दंपत्ति से मारपीट, काफी देर बाद पहुंचे पुलिसकर्मी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई…

17 hours ago

बंधऩ बैंक की नई शाखा का उद्घाटन, लोगों को मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर के रुद्रपुर रोड स्थित कटरा में मंगलवार को बंधन बैंक…

20 hours ago

सर्राफा दुकान से सोने के आभूषण लेकर भागा युवक, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बेल्थरा रोड नगर में मंगलवार को एक सर्राफा दुकान…

20 hours ago

एक हाथ में चाक-एक में डस्टर

साइंस मैथ्स का मैं अध्यापक,एक हाथ में चाक एक में डस्टर,एक क्लास से दूसरी क्लास…

20 hours ago

जीएसटी पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन, 182 शोध-पत्रों की हुई प्रस्तुति

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा भारतीय सामाजिक…

21 hours ago

27 व 28 मार्च को होगी गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूर्णकालिक पी.एच.डी. शोध पात्रता परीक्षा…

21 hours ago